HOMEMADHYAPRADESH

MP Weather Alert मध्यप्रदेश में ठिठका मानसून 28 से बारिश की उम्मीद

MP Weather Alert मध्यप्रदेश में ठिठका मानसून 28 से बारिश की उम्मीद

MP Weather Alert: मध्यप्रदेश में गर्मी जारी है। बारिश को लेकर लोग आस लगाए बैठे हैं। अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी में किसी प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने से 21 जून से ही मध्यप्रदेश में ठिठका हुआ मानसून अगले दो दिनों में आगे बढ़ सकता है। रविवार काे भी दक्षिण–पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा पाेरबंदर, बड़ौदा, शिवपुरी, रीवा और चुर्क से गुजर रही है। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक अलग–अलग स्थानाें पर छह मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इनके असर से कुछ नमी मिलने के कारण मप्र में कहीं–कहीं गरज–चमक के साथ बौछारें पड़ रही हैं।

साेमवार काे इंदौर संभाग के जिलाें में कहीं–कहीं तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। मानसून के 28–29 जून से आगे बढ़ने के आसार हैं। उधर रविवार काे सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक छिंदवाड़ा में 106, खंडवा में तीन, जबलपुर में 2.4, मलाजखंड में एक, गुना में 0.4 मिलीमीटर वर्षा हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कि 20 जून काे मानसून ने मप्र के 80 प्रतिशत भाग में प्रवेश कर लिया है। उसके बाद ताकत नहीं मिलने के कारण मानसून आगे नहीं बढ़ा है। इससे वर्षा की गतिविधियाें में भी कमी आ गई है। हालांकि मौजूदा नमी के कारण तापमान बढ़ने की स्थिति में कहीं–कहीं गरज–चमक के साथ स्थानीय बादलों से बौछारें पड़ रही हैं। साेमवार काे इंदौर संभाग के जिलाें में तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके अलावा इंदौर से सटे उज्जैन संभाग और पश्चिमी प्रदेश के कुछ हिस्सों में वर्षा होने का अनुमान है। मंगलवार से मानसून के आगे बढ़ने के भी आसार हैं। इस वजह से वर्षा की गतिविधियाें में तेजी आने लगेगी।

Show More

Related Articles

Back to top button