HOMEMADHYAPRADESH

MP Nagar Palika Parishad Result अब तक 107 नपा और नगर परिषद के अध्यक्ष चुनाव में 98 पर भाजपा का कब्जा

MP Nagar Palika Parishad Result अब तक 107 नपा और नगर परिषद के अध्यक्ष चुनाव में 98 पर भाजपा का कब्जा

MP Nagar Palika Parishad Result भारतीय जनता पार्टी को त्रिस्तरीय पंचायत के बाद निकायों के परोक्ष चुनाव में बड़ी सफलता मिली है। 51 में से 41 जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा के बने हैं। सीधी जिला पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद का चुनाव 13 अगस्त को होगा। वहीं, अभी तक 107 नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए हैं। इनमें से 98 स्थानों पर भाजपा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। कुल 255 निकायों के चुनाव 13 अगस्त तक होने हैं।

पहली बार नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली यानी पार्षदों में से कराए जा रहे हैं। एक अगस्त से अब तक 169 निकायों में अध्यक्ष- सभापति के चुनाव संपन्न् हुए। इसमें 151 स्थानों पर भाजपा को विजयश्री प्राप्त हुई है। लगभग 95 प्रतिशत सफलता भाजपा को मिली है।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और संगठन के कुशल नेतृत्व में पार्टी को यह अभूतपूर्व सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार इस तरह की सफलता मिली है। प्रदेश के गांव और शहरों की जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है।

13 अगस्त तक चलने वाली चुनावी प्रक्रिया में भाजपा के पक्ष में ऐसे ही परिणाम आएंगे। उन्होंने सभी निर्वाचित सभापतियों और अध्यक्षों को बधाई दी है। सोमवार को 62 स्थानों पर हुए निर्वाचन में 53 स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के पार्षद अध्यक्ष व सभापति चुने गए।

मंत्री ने कहा कि हमारे देश-प्रदेश के नागरिकों को सिर्फ यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से ही उम्मीद है। पहले की सरकारों ने देश और प्रदेश का जो हाल किया था, उससे नागरिक डर चुके थे और उनको अब दोबारा मौका देना नहीं चाहते।

Show More

Related Articles

Back to top button