Tuesday, November 3, 2026
Latest:
Corona newsHOMEMADHYAPRADESH

MP Corona Update MP के दो मंत्री विश्‍वास सारंग और तुलसी सिलावट कोरोना संक्रमित

Mp Corona Update: MP में कोरोना संक्रमण लगातार दहशत फैला रहा है। आम नागरिक ही नहीं विशिष्ट व्यक्ति भी इसकी चपेट में हैं। मध्‍य प्रदेश के दो मंत्री विश्‍वास सारंग और तुलसी सिलावट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों मंत्रियों ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वासर सारंग ने हल्के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने भोपाल में गुरुवार को कोरोना की रैपिड एंटीजन किट से जांच कराई थी जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उन्होंने टि्वटर के जरिए इसकी जानकारी दी है। साथ ही संपर्क में आए सभी लोगों को आइसालेट होकर जांच कराने के लिए कहा है।

उन्होंने बुधवार को विदिशा मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया था। इस दौरान आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया था। इसके बाद कोरोना से निपटने की तैयारियों को लेकर बैठक की थी। इसके पहले मंगलवार को उन्होंने टीकमगढ़ के जिला अस्पताल में कोविड से निपटने की तैयारियों की लेकर बैठक की थी। मंगलवार को विधायक रामेश्वर शर्मा और बुधवार को पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा पाजिटिव आ चुके हैं।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को आपदा प्रबंधन समूह के साथ बैठक करेंगे। इसमें सभी मंत्री, विधायक, संभागायुक्त, कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी शामिल होंगे। बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी।

मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों ने बताया कि जिस तरह से कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं, उसे देखते हुए कुछ प्रतिबंध और बढ़ाए जा सकते हैं। सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ को एकत्र होने से रोकने के लिए सख्ती बढ़ाई जा सकती है। वहीं, पहली से आठवीं तक के स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति पर रोक लगाने पर भी विचार किया जा सकता है। बैठक में रोको-टोको अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में आपदा प्रबंधन समूह की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए जा सकते हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp