HOMEMADHYAPRADESH

Manya Pandey सीधी की बाल कलाकार मान्या पाण्डेय, से प्रभावित CM शिवराज करेंगे सम्मान, शिक्षा भी मुफ्त

Manya Pandey सीधी की लोक गायिका बाल कलाकार मान्या पाण्डेय, से प्रभावित CM शिवराज करेंगे सम्मान

Manya Pandey। लोक गायिका बाल कलाकार मान्या पाण्डेय की गायन प्रतिभा से प्रभावित होकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी संपूर्ण शिक्षा व संगीत की शिक्षा सरकार के व्दारा करवाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने बाल कलाकार मान्या पाण्डेय एवं उनके पिता अखिलेश पाण्डेय से बात कर उन्हें इसकी जानकारी दी।

श्री चौहान ने मान्या को भोपाल आने का निमंत्रण दिया और कहा कि सरकार आपका सम्मान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामा हमेशा अपने भांजा-भांजियों का सम्मान करता रहा और उन्हें आगे बढऩे में हर संभव सहयोगा करता है। मैं अपनी भांजी मान्या पाण्डेय की गायन प्रतिभा को आगे बढ़ाने में हर संभव मदद करूंगा। सीधी जिले की यह लोक गायिका मान्या पाण्डेय अभी 11 वर्ष की हैं और कक्षा सातवीं की छात्रा है। मुख्यमंत्री से बात करने के बाद मान्या पाण्डेय काफी हर्षित हैं और मुख्यमंत्री से मिली सौगातों से उनकी संगीत यात्रा काफी सुखद होगी। मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के आयुक्त राघवेंद्र सिंह ने भी मान्या से फोन पर बात कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित किए। मान्या पाण्डेय के गाने, मामा का चला बुलडोजर अपराधी तक कांपी रहे थर-थर एवं सपना जो देखत रहे बरसन मामा करा रहे तीर्थ दर्शन सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।

Show More
Back to top button