Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

MP रीवा के मनगवां में SDM के रीडर को 10 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा

MP जबलपुर में RTO के यहां अकूत सम्पत्ति की जांच च रही है इधर रीवा जिले में लोकायुक्त ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं मनगवां SDM के रीडर कमलेश तिवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। लोकायुक्त पुलिस का दावा है कि रीडर को एसडीएम ऑफिस में खुलेआम रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।रिश्वत की मांग एसडीएम कोर्ट में चल रहे एक मामले के निपटारे के लिए की गई थी।
फाइल को हटाने तथा खारिज करने के एवज में मांगी थी घूस
राजेश पाठक डीएसपी लोकायुक्त ने बताया कि सेमरी कला गांव निवासी शिकायतकर्ता विपुल मिश्रा ने लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की थी कि मनगवां एसडीएम एके सिंह के रीडर कमलेश तिवारी ने जमीन पर स्थगन की फाइल को हटाने तथा खारिज करने के एवज में उससे 10 हजार रिश्‍वत की रकम की मांग की जा रही है। इसके बाद उनकी शिकायत की जांच की गई। प्रकरण सही पाए जाने पर बुधवार को टीम के साथ अनुविभागीय कार्यालय राजस्व मनगवां में दबिश दी गई।
शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये रिश्‍वत लेते कमलेश तिवारी एसडीएम रीडर को रंगे हाथ पकड़ा गया। यह कार्रवाई राजेश पाठक डीएसपी, इंस्पेक्टर जिआउल हक , उप निरीक्षक आकांक्षा पांडे, सुरेश साकेत, मुकेश मिश्रा, पवन पांडे, मनोज मिश्रा, प्रेम सिंह, लवलेश पांडे सहित 15 सदस्यीय टीम शामिल रही।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp