Monday, November 2, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

MP में अगले सप्ताह जिला पंचायत अध्यक्ष का आरक्षण! तैयारी पूर्ण

Panchayat Elections in MP: मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर आ रही है अगले सप्ताह जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण की प्रक्रिया होगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो चुनाव तारीखों का ऐलान भी किसी भी वक्त हो सकता है। कहना अतिश्योक्ति नहीं कि उप चुनाव में आये परिणाम के बाद शिवराज सरकार भी उत्साहित है।

पंचायत के चुनाव तीन चरणों में

प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत के चुनाव तीन चरणों में कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग इसके लिए सभी तैयारियां कर चुका है। अब सिर्फ जिला पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण होना बाकी है, जो पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अगले सप्ताह कर सकता है। इसके बाद आयोग कभी भी चुनाव की घोषणा कर सकता है।

निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर कलेक्टरों के साथ जिला निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है। मतदाता सूची और मतदान केंद्र संबंधी तैयारी हो चुकी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह जिला निर्वाचन अधिकारियों से तैयारियों को लेकर बात कर चुके हैं।

तीन वर्ष से एक स्थान पर पदस्थ अधिकारियों को हटाने के निर्देश

सभी विभागों को जिले में चार साल की अवध‍ि में तीन वर्ष से एक स्थान पर पदस्थ अधिकारियों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को जिला अध्यक्ष पद के आरक्षण की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने के लिए कहा गया है। विभाग ने भी इसकी तैयारी कर ली है।

आरक्षण के बिना चुनाव की घोषणा नहीं हो सकती

आरक्षण के बिना चुनाव की घोषणा नहीं हो सकती है। बताया जा रहा है कि आयोग की मंशा इस वर्ष पंचायत चुनाव कराने की है, क्योंकि नगरीय निकाय चुनाव के आरक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। उधर, हाईकोर्ट में चुनाव कराने संबंधी याचिका लंबित है, जिस पर आठ नवंबर को सुनवाई प्रस्तावित है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp