Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHSidhi

MP के सीधी में मंहगी पड़ी फुल्की, 80 पहुंचे अस्पताल

सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में फुल्की खाना 80 लोगों को मंहगा पड़ा। सीधी जिले में शनिवार को फूड प्वाइजनिंग से बच्चों, महिलाओं सहित 80 लोग बीमार हो गए। सभी ने मेले में चाट-पानी पुरी फुल्की खाई थी। मेले में पानी पुरी खाने के एक से दो घंटे बाद बच्चे व महिलाएं बीमार होने लगे, कुछ लोग बेहोश होकर गिरने लगे।

यह देख मेले में अफरा-तफरी मच गई। बीमारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन ले गए, यहां अस्पताल में जगह कम पड़ गई। बच्चों सहित 20 लोगों को रेफर किया गया है। यह पूरा मामला रामपुर नैकिन जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्र खेड़ा में सोन नदी के पास हुआ। यहां संक्रांति का मेला लगा हुआ है।

इसमें शनिवार को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। लोगों ने मेले में लगी दुकानों से चाट-पानी पुरी खाई। इसके 1 से 2 घंटे बाद सभी व्यक्ति बीमार होने लगे। लोग बेहोश होकर गिर रहे थे। परिजनों ने उन्हें रामपुर नैकिन ले गए। संख्या इतनी ज्यादा थी कि अस्पताल में बेड कम पड़ गए थे।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp