HOMEMADHYAPRADESH

देखकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े, घरेलू विवाद पर निर्दयी पति ने 5 फिट लंबी बर्छी पत्नी की छाती में घुसा दी

देखकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े, घरेलू विवाद पर निर्दयी पति ने 5 फिट लंबी बर्छी पत्नी की छाती में घुसा दी

देखकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े घरेलू विवाद पर निर्दयी पति ने 5 फिट लंबी नुकीली बर्छी पत्नी की छाती में घुसा दी। घटना एमी के सिवनी जिले की है। शरीर में घुसी बर्छी के साथ लहुलुहान महिला भागवती पति विनोद कुरेती (30) को लेकर स्वजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला का एक्सरे कराया गया। गनीमत की बात है कि लोहे की राड (सरिया) से बनाई गई बर्छी का करीब एक से डेढ़ फिट हिस्सा महिला के शरीर में घुसने के बाद भी महिला पूरे होश और हवाश में थी।

फिलहाल महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डा. अभय सोनी व डा. विनन्या प्रसाद ने घायल महिला को बेहतर उपचार के लिए नागपुर रैफर कर दिया है।

डाक्टरों का कहना है कि महिला के शरीर से काफी खून बह गया है और शरीर के कुछ हिस्से भी बर्छी के हमले से क्षतिग्रस्त हुए हैं। यदि नागपुर में समय पर आपरेशन से महिला के शरीर में घुसी बर्छी को निकाल लिया गया, तो संभवत: महिला जीवित बच सकती है।

वहीं फरार पति द्वारा आक्रोशित होकर किए गए कारनामे को देखकर लोग हैरान रह गए। सूचना पर सिवनी नायब तहसीलदार अभिषेक यादव ने जिला अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किया। कुरई पुलिस ने आरोपित पति विनोद कुरेती (35) पर प्ररकण दर्ज कर लिया है, फरार आरोपित की तलाश की जा रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button