Wednesday, November 25, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

MP के सरकारी विभागों में 5 दिन का सप्ताह, 2 दिन अवकाश

भोपाल। MP के सरकारी विभागों में 5 दिन के सप्ताह को आगे बढ़ा दिया गया है।मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय ने शासकीय कर्मचारियों के 2 दिन के साप्ताहिक अवकाश की अवधि बढ़ा दी है दिनांक 22 अक्टूबर को आदेश जारी किया गया।

उल्लेखनीय है कि कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए मध्यप्रदेश में नाईट कर्फ्यू एवं शासकीय कार्यालयों में शनिवार एवं रविवार दो दिवसीय साप्ताहिक अवकाश की घोषणा की गई थी। पिछले आदेश के अनुसार सरकारी कर्मचारियों के लिए फाइव डे वीक का आदेश 31 अक्टूबर 2021 तक के लिए था। सामान्य प्रशासन विभाग ने नया आदेश जारी करके इसे 31 मार्च 2022 तक बढ़ा दिया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है परंतु मध्य प्रदेश कोरोना मुक्त नहीं हुआ है। पांच राज्यों के साथ सीमाएं साझा करने के कारण मध्यप्रदेश में महामारी का खतरा लगातार बना हुआ है। दक्षिण भारत में महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के क्षेत्रों में मध्यप्रदेश के नागरिकों की नियमित यात्राएं होती हैं।