Wednesday, October 28, 2026
Latest:
MADHYAPRADESHPanna

MP के पन्ना में एक बार फिर किसानों की किस्मत चमकी, 4 को मिले बेशकीमती हीरे

MP के पन्ना में एक बार फिर किसानों की किस्मत चमकी है।पन्ना जिले की रत्नगर्भा धरती आर्थिक तंगी से गुजर रहे दो गरीब किसानों पर आज मेहरबान हो गई। सोमवार को दो किसानों को जहां तीन बड़े हीरे मिले, वहीँ दो अन्य लोगों को चार छोटे हीरे मिले हैं।

सभी सात हीरे एक ही खदान क्षेत्र पटी उथली हीरा खदान से निकले हैं, जिन्हें बकायदे हीरा धारकों ने कलेक्ट्रेट स्थित हीरा कार्यालय में आज दोपहर को जमा करा दिया है। हीरा मिलने पर इन गरीबों की जहां किस्मत चमक गई है वहीँ दो गरीब किसान पलक झपकते लखपति बन गए हैं।

मुलायम सिंह को मिला 50 लाख से अधिक का बेशकीमती हीरा : हीरा कार्यालय पन्ना के हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि ग्राम रहुनिया निवासी किसान मुलायम सिंह गोंड 60 वर्ष को सबसे बड़ा 13.54 कैरेट वजन का बेशकीमती हीरा मिला है जो जेम क्वालिटी का है। जबकि एनएमडीसी कॉलोनी पन्ना निवासी रोहित यादव को पटी हीरा खदान क्षेत्र से ही दो हीरे मिले हैं। इनमें एक 6.08 कैरेट का जेम क्वालिटी का हीरा है जबकि दूसरा 4.68 कैरेट वजन का ऑफ़ कलर का हीरा है। हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि शिवराजपुर चंद्रनगर जिला छतरपुर निवासी शारदा विश्वकर्मा को 0.43 सेंट तथा बेनीसागर मोहल्ला पन्ना निवासी रामस्वरूप चौधरी को पटी हीरा खदान क्षेत्र से ही तीन हीरे वजन 0.34, 0.74 तथा 0.51 सेंट के हीरे मिले हैं। एक ही दिन में हीरा मिलने से इन गरीबों की किस्मत चमक गई है। हीरा मिलते ही इन किसानों के घरों में ख़ुशी और जश्न का माहौल है, स्‍वजन की खुशी देखते ही बन रही है। हीरा पारखी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज एक ही दिन में सात हीरे जमा हुए हैं। जिससे पूरे दिन आज हीरा कार्यालय में हलचल मची रही। आपने बताया कि जमा हुए इन सभी हीरों को आगामी नीलामी में बिक्री के लिए रखा जाएगा। बिक्री से प्राप्त राशि में से शासन की रायल्टी काटने के बाद शेष राशि हीरा धारक को प्रदान की जाएगी। सबसे बड़े हीरे की अनुमानित कीमत पूछे जाने पर हीरा पारखी ने बताया कि हीरा जेम क्वालिटी का है जिसकी अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद है लेकिन अभी उसकी कीमत नहीं बताई जा सकती। जानकर इस हीरे की अनुमानित कीमत 50 से 60 लाख रुपये आंक रहे हैं। वही 6.08 व 4.68 केरेट जेम क्वालिटी के हीरे भी 20 से 30 लाख के अनुमानित कीमती बताए जा रही है

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp