HOMEMADHYAPRADESH

MP के कई जिलों में बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट, 5 Weather सिस्टम हैं सक्रिय

भोपाल। अरब सागर में मौजूद चक्रवाती तूफान ताक्टे का असर मध्यप्रदेश पर दिखने लगा है। इसके अलावा अलग-अलग स्थानाें पर बने पांच वेदर सिस्टम के कारण रविवार से राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलाें में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है।इसके तहत तेज हवाएं चलने के साथ ही बौछारें पड़ने की संभावना है। उधर शनिवार काे प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 43 डिग्रीसेल्सियस शाजापुर में दर्ज किया गया। यह देश में सबसे अधिक भी रहा। चक्रवाती तूफान ताक्टे के 18 मई काे गुजरात काेस्ट से टकराने की संभावना है। इससे पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियाें में और तेजी आने के भी आसार हैं। इससे दिन के तापमान में गिरावट हाेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार काे राजधानी का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्रीसे. दर्ज हुआ। जाे सामान्य रहा। मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि चक्रवाती तूफान के कारण बादल आने से पूरे देश में अधिकतम तापमान में गिरावट हुई है। शनिवार काे देशभर में सबसे अधिक 43 डिग्रीसे. तापमान शाजापुर में रिकार्ड किया गया। साहा के मुताबिक रविवार काे राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलाें में बारिश हाेने के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं तेज बौछारें भी पड़ेंगी। बरसात का यह सिलसिला रूक-रूक कर तीन-चार दिन तक भी बना रह सकता है।

पांच वेदर सिस्टम हैं सक्रिय

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि अरब सागर में बने तूफान के अलावा वर्तमान में अलग-अलग स्थानाें पर पांच वेदर सिस्टम भी सक्रिय हैं। इसके तहक उत्तरी पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षाेभ ऊपरी हवा के चक्रवात के रूप में मौजूद है। दक्षिणी पाकिस्तान पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर भी एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से पश्चिमी मप्र हाेकर मराठवाड़ा तक एक द्राेणिका लाइन (ट्रफ) बनी हुई है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के मध्य में भी एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इस वजह से पूरे प्रदेश में रविवार से तेज बौछारें पड़ने के आसार बन गए हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button