Wednesday, October 28, 2026
Latest:
Corona newsHOMEMADHYAPRADESH

MGM मेडिकल कालेज की लैब सहित MP के तीन सरकारी मेडिकल कालेजों में मंकीपाक्स की जांच

MP के MGM इंदौर मेडिकल कालेज की लैब सहित प्रदेश के तीन सरकारी मेडिकल कालेजों में मंकीपाक्स और अन्य पशुजन्य रोग ( ऐसे रोग जो पशुओं से मानव में आए हैं) की जांच जल्द ही शुरू होगी। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) ने पशुजन्य रोगों के निदान, जांच के लिए इन कालेजों को चुना है। इसका उद्देश्य पशुजन्य रोगों की निगरानी, निदान और जांच की व्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है। एनसीडीसी पूरे देश में मेडिकल कालेजों को चिन्हित कर रहा है जहां पशुजन्य रोगों की जांच की व्यवस्था की जा सके। पहले चरण में प्रदेश के तीन मेडिकल कालेजों का चयन हुआ है। इंदौर के अलावा दो मेडिकल कालेज जबलपुर और भोपाल के हैं।

 

एनसीडीसी ने तीनों मेडिकल कालेज प्रबंधन से कहा है कि वे नामांकन और प्रस्ताव बनाकर भेजे ताकि स्पष्ट हो कि उनके पास जांच शुरू करने के क्या इंतजाम हैं और किन अतिरिक्त संसाधनों की आवश्यकता है। एमजीएम मेडिकल कालेज के डीन डा. संजय दीक्षित ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हम जल्द ही अपना प्रस्ताव तैयार कर भेज देंगे। नामांकन के बाद इंदौर में मंकी पाक्स के साथ ही स्क्रब टाइफस, रिकेट्सियल संक्रमण, लेप्टोस्पायरोसिस, केएफडी, ब्रुसेलोसिस आदि पशुजन्य रोगों की जांच शुरू हो जाएगी। एनसीडीसी इसके लिए चिन्हित कालेजों को तकनीकी और वित्तीय सहायता भी प्रदान करेगा।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp