Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Mathura: बांकेबिहारी मंदिर के निरीक्षण को पहुंचे डीएम का चश्मा छीन ले गए बंदर, अखिलेश ने VIDEO किया ट्वीट

Mathura मथुरा के जिलाधिकारी नवनीत चहल वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। जैसी ही डीएम मंदिर के पास पहुंचे तो अचानक से एक बंदर उनके चश्मे को लेकर भाग गया। हैरानी की बात तो ये है कि बंदर ने जिलाधिकारी के चेहरे से चश्मा कब उतार लिया, उन्हें इस बात की भनक ही नहीं लगी। अखिलेश यादव ने इस पर तंज कसते हुए एक वीडियो ट्वीट किया। नीचे देखें the monkey took away the glasses

जिलाधिकारी का चश्मा लेकर भागते हुए बंदर के पीछे वहां तैनात पुलिस कर्मी दौड़ पड़े, लेकिन बंदर की फुर्ती के आगे सभी पीछे रह गए। पुलिसकर्मियों ने काफी प्रयास किया, लेकिन बंदर ने चश्मा नहीं दिया। फिर स्थानीय लोगों के साथ मंदिर के गोस्वामी और पुलिस कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से बंदर के चंगुल से डीएम के चश्मे को वापस कराया।

अखिलेश ने किया ट्वीट

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp