Wednesday, November 4, 2026
Latest:
HOME

Lokayukta Raid: स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त ने की छापेमार कार्यवाही

Lokayukta Raid भोपाल। 18 हजार प्रतिमाह का वेतन पाने वाले नगर निगम के अधिकारी के पास से शुरुआती जांच में 70 लाख की संपत्ति मिल चुकी है। छापे के दौरान मकान के दस्तावेज, एलआईसी , हाउसिंग लोन के दस्तावेज, बुलेट बाइक के कागजात, चार बैंक में उसके बरामद किए गए हैं। सिंडिकेट बैंक के अंदर बैंक के एक लाकर की चाबी भी मिली है।

हम बता दें कि शुक्रवार को लोकायुक्त ने नगर निगम के सफाई सुपरवाइजर सतीश टाक को आवेदक पंकज खूबचंदानी से रिश्वत राशि करीब दस हजार भोपाल स्टेशन पर रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। लोकायुक्त को पता चला कि नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी अजय श्रवण ने शिकायतकर्ता से दस हजार रूपये प्रतिमाह मांग की गई थी। उस राशि को लेने के लिए अपने कर्मचारी सतीश टांक को अजय श्रवण ने भेजा था। उसे रंगे हाथ पकड़ा गया था। इसके बाद पुलिस ने स्वास्थ्य अधिकारी के घर र छापा मारा है। फिलहाल कार्रवाई चल रही है।

प्लास्टिक की थैलियों के व्यापार करने की दी छूट

लोकायुक्त के अधिकारी का कहना है कि अजय श्रवण ने शिकायतकर्ता से करीब दस हजार रुपये प्रतिमाह मांग की थी। इससे वह बिना किसी रोक टोक के अपना व्यापार चला सकें। इसके लिए पहली किस्त दी जा रही थी।

केस दर्ज कर की जा रही है कार्रवाई

लोकायुक्त ने अजय श्रवण के घर पीपुल्स माल के पास सुख सागर कालोनी के मकान न बी 65 में छापा मारा है। जहां अजय श्रवण के घर पर तलाशी के दौरान उसके लक्जरी घर से 32 लाख खर्च किए गए हैं। उसके साथ मकान की कीमत 45 लाख रुपये हैं। लोकायुक्त पुलिस उसके पास से और सामान बरामद होने संभावना जताई है।