Tuesday, November 3, 2026
Latest:
Corona newsHOMEराष्ट्रीय

Lockdown News: वीकेंड कर्फ्यू के बाद क्या दिल्ली में लॉकडाउन लग जाएगा?

Delhi lockdown News : वीकेंड कर्फ्यू के बाद क्या दिल्ली में लॉकडाउन लग जाएगा? दरअसल, ये प्रश्न इसलिए उठ रहा है कि क्योंकि लाख पांबदियों के बाद भी कोरोना के मामलों में कोई भी सुधार नजर नहीं आ रहा है.  आज भी दिल्ली में 20 हजार के पास कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद दिल्ली सरकार की चिंता बढ़ती जा रही है.  सोमवार को बढ़ते मामलों पर DDMA की महत्वपूर्ण बैठक होनी है. इसी बैठक में तय होगा कि दिल्ली में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा या नहीं?

अस्पतालों में बैड 90 प्रतिशत तक खाली

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि कल कोरोना के न‌ए 17335 मामले दर्ज किए थे. कल की अपेक्षा मामलों में बढ़त दर्ज की गई है, आज आज करीब 20 हजार न‌ए मामले दर्ज गहुए हैं. यानी अब संक्रमण दर भी कल से 1/2 प्रतिशत तक बढ़ सकती है. हालांकि, अस्पतालों में बैड 90 प्रतिशत तक खाली है.

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछली लहर में जब 40 हजार के आसपास मामले थे तो करीब 6/7 गुना मरीज अस्पतालों में भर्ती थे. इस बार स्थिति बेहतर है. अस्पतालों में 90 प्रतिशत बेड्स खाली हैं. पिछली लहर और इस लहर में बहुत फर्क है.  जब डेल्टा वेरिएंट था,और  जिस दिन 17 हजार केस आए थे तो अस्पताल में 2500 एडमिशन थे, अब 17 हजार पर 200/300 मरीज ही हैं. वहीं दिल्ली में 100 प्रतिशत लोगों को पहला डोज और 75 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को सेकेंड डोज लग चुकी है.

दिल्ली सरकार ने तैयार किए हेल्थ असिस्टेंट

दिल्ली सरकार ने एक योजना शुरू की थी जिसमे हेल्थ असिस्टेंट तैयार किए जा रहे थे इस पर सत्येंद्र जैन ने कहा की बिल्कुल वो तैयार हैं जहां भी जरूरत पड़ेगी, उनको यूज किया जाएगा.  उनकी ट्रैनिंग पूरी हो चुकी है, उनको आप हेल्थ असिस्टेंट या नर्सिंग असिस्टेंट कह सकते हैं, अस्पतालों का बहुत सिंपल प्रोटोकॉल है, बाकी बीमारियों में ऑपरेशन के लिए बहुत सारी टीमें, डॉक्टर या लोग चाहिए होती है, इसमें (कोरोना ) में बहुत कम स्टाफ की जरूरत होती है, उनको पेशेंट केयर की सारी बेसिक चीजें सिखाई गई है.

सोमवार को DDMA की एक बैठक होनी है, क्या लग सकता है दिल्ली में लॉकडॉउन ?

सत्येंद्र जैन ने बताया की अभी कयास लगाने की जरूरत नहीं है, दिल्ली ने बहुत सारी पाबंदी पहले से लगा रखी है, वीकेंड कर्फ्यू लगाया इसका भी इफेक्ट दिखेगा. दिल्ली सरकार ने देश में सबसे पहले सारे संस्थान, जिम, सिनेमा हॉल, मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बंद किए, दूकानों का इवन ऑड किया, इसका असर भी आएगा, तीन दिन से लोग अच्छे से पालन कर रहे हैं, 100 प्रतिशत लोग मास्क लगा रहे हैं, जनता से कहना चाहूंगा, मास्क लगाइए. सभी लोग इसे मान लें तो ये लॉकडाउन से ज्यादा फायदा देगा. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि DDMA की बैठक में जो भी होगा वो बैठक के बाद ही बताया जा सकता है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp