Monday, November 2, 2026
Latest:
Corona newsHOMEराष्ट्रीय

Weekend Curfew Jan 2022 इन राज्यों में शुरू हुआ वीकेंड कर्फ्यू, शराब भी नहीं मिलेगी

Weekend Curfew Jan 2022: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के साथ ही गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक में वीकेंड कर्फ्यूल लगा दिया गया है। यानी शनिवार और रविवार को आम लोगों को घरों में रहना होगा। जरूरी सेवाओं की अनुमति होगी।

इस बीच, कर्नाटक सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक, सभी तरह के पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर पाबंदी रहेगी। इस दौरान शराब की बिक्री पर भी रोक लगाई गई है। गाइडलाइन के मुताबिक, शुक्रवार रात 8 बजे से शुरू होकर दो दिनों तक शराब की बिक्री नहीं होगी। खुले स्थानों में 200 लोगों और बंद स्थानों में 100 लोगों के साथ विवाह समारोहों की अनुमति है। रेस्तरां, होटल और भोजनालयों को केवल टेक-अवे और होम डिलीवरी की अनुमति होगी।

मेट्रो शहरों में कोरोना के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु जैसे शहरों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इन शहरों पाजिटिविटी दर भी बहुत बढ़ गई है। कोलकाता में पाजिटिविटी दर जहां 47 प्रतिशत हो गई है वहीं मुंबई में 29.90 प्रतिशत दर्ज की गई। दिल्ली में यह आंकड़ा जहां 15.34 प्रतिशत रहा वहीं चेन्नई शहर में 7.3 प्रतिशत दर्ज किया गया।

कोलकाता से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को राज्य में रिकार्ड 15,421 नए मामले आए, जिसमें आधे से थोड़ा कम यानी 6,569 अकेले कोलकाता से रहे। एक दिन पहले भी कोलकाता से 6,170 नए मामले आए थे। इस दौरान राज्य की पाजिटिविटी दर जहां 24.71 प्रतिशत दर्ज की गई वहीं कोलकाता में यह आंकड़ा उससे लगभग दोगुना यानी 47 प्रतिश रहा। राज्य में सबसे ज्यादा प्रभावित कोलकाता ही है और यहीं से हर दिन सबसे ज्यादा नए मामले आ रहे हैं

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp