Monday, November 2, 2026
Latest:
Corona newsHOME

Lock in School: ओमिक्रॉन वेरिएंट होने पर स्‍कूल बंद करने के समर्थन में हैं माता-पिता: सर्वे

Lock in School: ओमिक्रॉन वेरिएंट होने पर स्‍कूल बंद करने के समर्थन में हैं माता-पिता यह एक सर्वे. से निकल कर आया। एक नए सर्वेक्षण के अनुसार, अधिकांश माता-पिता चाहते हैं कि स्थानीय अधिकारी केवल तभी स्कूल बंद करें जब उनके जिले में या उनके आसपास के 25 किलोमीटर के क्षेत्र में कोरोना वायरस (Corona Virus) के नए स्वरूप ओमिक्रॉन (Omicron variant) से संक्रमण के कई मामले पाए जाएं. कोविड-19 के नए स्वरूप और इसके मामलों में तेज वृद्धि को लेकर उपजी चिंताओं के बीच यह सर्वेक्षण किया गया, जिसमें 10 हजार से अधिक अभिभावकों ने जवाब दिये. सर्वेक्षण में देश के 332 से अधिक जिलों के लोग शामिल हुए, जिनमें 61 प्रतिशत पुरुष और 39 प्रतिशत महिलाएं थीं.

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ‘लोकल सर्कल्स’ द्वारा किये गए सर्वेक्षण के अनुसार, ‘अधिकांश माता-पिता ने अपने जिले में या आस-पास के जिलों (25 किलोमीटर के दायरे में) में ओमिक्रॉन के कई मामले होने पर स्कूलों को बंद करने की बात कही. जबकि 12 प्रतिशत ने कहा कि अगर उनके जिले या आसपास के जिलों में ओमिक्रॉन का एक भी मामला है, तो स्कूल बंद कर दिये जाने चाहिये.’ पैंतालिस (45) प्रतिशत उत्तरदाता टियर-1 जिलों से, 31 प्रतिशत टियर-2 जिलों से और 24 प्रतिशत टियर-3, टियर-4 और ग्रामीण जिलों से थे.

तेजी से फैल सकता है ओमिक्रॉन 

सर्वेक्षण में कहा गया है, ‘अधिकांश कक्षाओं में सीमित बाहरी वायुसंचार व वायु शोधक तक पहुंच नहीं होने और ओमिक्रॉन की संक्रमण क्षमता उच्च होने के कारण कई माता-पिता को इस बात की चिंता है कि एक बार उनके जिले में सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का प्रसार होने के बाद यह स्कूली बच्चों के बीच बहुत तेजी से फैल जाएगा.’

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp