HOMEराष्ट्रीय

LIVE:रुझानों में भाजपा बहुमत के पार 250, गोरखपुर में योगी की लीड; पर काशी विश्वनाथ में BJP कैंडिडेट पीछे

LIVE:रुझानों में भाजपा बहुमत के पार 250, गोरखपुर में योगी की लीड; पर काशी विश्वनाथ में BJP कैंडिडेट पीछे

उत्तर प्रदेश में वोटों की गिनती को दो घंटे पूरे हो चुके हैं। रुझानों में भाजपा को बहुमत हासिल हो गया है। भाजपा ने 250 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। सपा भी 140 के पार पहुंच गई है। तीसरे नंबर की पार्टी बसपा दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई है। गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ और करहल से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। पर, काशी विश्वनाथ सीट से भाजपा कैंडिडेट नीलकंठ तिवारी पीछे चल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश चुनाव रिजल्ट/ रुझान अपडेट्स…

भाजपा सपा बसपा कांग्रेस अन्य
251 112 08 08 04
  • यूपी की सबसे हॉट सीट कैराना पर सपा के नाहिद हसन 1951 वोट से आगे हैं। नाहिद ने जेल से ही चुनाव लड़ा। भाजपा की मांगृका सिंह को 3476 वोट मिले हैं।
  • अखिलेश यादव ने शेर ट्वीट किया- इम्तिहान बाकी है हौसलों का, वक्त आ गया है फैसलों का। उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र के सिपाही जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें।
  • जसवंत नगर से शिवपाल यादव, गाजीपुर के जहूराबाद से ओम प्रकाश राजभर पीछे। फाजिल नगर से स्वामी प्रसाद मौर्य, नोएडा से राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह, कुंडा से राजा भैया और रामपुर से आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आगे चल रहे हैं।
  • अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश और मथुरा सीट से श्रीकांत शर्मा आगे चल रहे हैं।
  • लखनऊ के सरोजिनी नगर से भाजपा कैंडिडेट राजेश्वर सिंह ने बड़ी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी और वो खुद एक लाख वोटों से जीतेंगे।

यूपी के 9 एग्जिट पोल में योगी को स्पष्ट बहुमत बताया गया है। इनके मुताबिक भाजपा को 250 सीटें मिलने का अनुमान है और सपा 135 तक सिमट जाएगी। ये भी जान लेना जरूरी है कि पिछले 20 साल में आए 4 एग्जिट पोल का क्या हुआ।

  • 2002 के 3 एग्जिट पोल में से 2 में सपा को सबसे बड़ी पार्टी बताया गया था और एक में भाजपा को। सपा के लिए अनुमान करीब-करीब सही साबित हुए थे। चुनाव में उसे 143 सीटें मिली थीं। पर, भाजपा 100 से नीचे सिमट कर 88 पर आई थी। दूसरे नंबर की पार्टी बसपा थी, जिसे 98 सीटें मिली थीं।
  • 2007 में एग्जिट पोल्स कह रहे थे त्रिशंकु विधानसभा होगी। किसी भी पार्टी को 135 से ज्यादा सीटें नहीं दी गई थीं लेकिन, नतीजे एकदम उलट आए। मयावती की बसपा को 206 सीटों के साथ क्लियर मेंडेट मिला। सपा (97) दूसरे नंबर और भाजपा (51) तीसरे नंबर पर रही।
  • 2012 में पोल्स कह रहे थे कि मायावती के हाथ से सत्ता जाएगी। हुआ भी ऐसा ही। सपा ने 224 जीतकर सरकार बनाई। बसपा ने 80 सीटें जीतीं। तीसरे नंबर पर आई भाजपा को 47 सीटें मिलीं।
  • 2017 में 6 में से 4 एग्जिट पोल ने भाजपा को बहुमत दिया था। 200 तक सीटों की बात कही जा रही थी। ये पोल कुछ मायनों में सही तो कुछ मायनों में गलत साबित हुए। सरकार तो भाजपा की ही बनी पर सीटें अनुमान से कहीं ज्यादा आईं यानी 312।
Show More

Related Articles

Back to top button