News24you

News you are looking for

LHB Coach: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 16 ट्रेनों में अब आधुनिक कोच, कटनी से गुजरने वाली ये ट्रेनें भी शामिल

Train Cancelled : कोहरे ने लगाई रेलगाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक, 335 ट्रेनें देरी से चलीं; 88 को करना पड़ा रद्द

LHB Coach: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अब 16 ट्रेनों में सफर बेहद आरामदायक होगा। रेलवे ने इन ट्रेनों के पुराने कोच हटाकर एलएचबी कोच लगा दिए हैं। कटनी से गुजरने वाली 4 ट्रेनों में यह कोच लगाए गए हैं। इस कोच में ज्यादा जगह होती है। सीटों की चौड़ाई भी अधिक होती है। इसी वजह से इन ट्रेनों में सफर करना आरामदायक हो गया है। आगामी दिनों में सभी ट्रेनें इन्हीं कोचों के साथ चलेगी।

पुराने कोच को आइसीएफ (नीले रंग का कोच) कहते हैं। लेकिन अब इन्हें हटाकर नई तकनीक वाले एलएचबी(लिंक हाफमैन बुश) कोच लगाए जा रहे हैं। वर्तमान में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली 16 ट्रेनों को नई तकनीक वाले एलएचबी कोच के साथ चलाया जा रहा है। इस कोच में बर्थ की संख्या भी बढ़ी है। पुराने कोच के स्लीपर श्रेणी में 72 सीटें होती हैं। जबकि एलएचबी में 80 सीटों की व्यवस्था है। इस तरह प्रत्येक कोच में आठ सीट बढ़ गई।

यही स्थिति एसी-2 व एसी-3 की भी है। एलएचबी कोच यात्रियों के लिए काफी आरामदायक के साथ रेल परिचालन की दृष्टि पहले से ज्यादा सुरक्षित है। बेपटरी या दुर्घटनाग्रस्त होने में कोच अलग-थलग नहीं होते हैं और पलटने का भी खतरा नहीं रहता है। इनमें उच्च गति क्षमता होती है। वजन में हल्का होते हैं। इन कोचों की एंटी क्लाइंबिंग विशेषता दुर्घटनाओं के दौरान ढेर होने से रोकती हैं। इससे यात्रियों को नुकसान कम होने की संभावना रहती है।

ट्रेनें एलएचबी कोच वाली

– दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस

– दुर्ग-निजामुद्दीन संपर्कक्रांति एक्सप्रेस

– दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस

– बिलासपुर-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस

– गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस

– बिलासपुर-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस

– बिलासपुर-चेन्न्ई साप्ताहिक एक्सप्रेस