News24you

News you are looking for

Latest Sagar News, खुरई में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने भांजी लाठियां

Latest Sagar News, खुरई में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने भांजी लाठियां
Sagar News in Hindi, सागर समाचार, Latest Sagar News खुरई में सेल्फी पाइंट पर हुई तोड़फोड़ को लेकर गुरुवार को भाजपा व कांग्रेस के आयोजन थे। इन आयोजनों के दौरान भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और स्थिति बिगड़ गई। इसे संभालने के लिए पुलिस को भी बल प्रयोग करना पड़ा। इसमें कुछ लोगों को चोटें आई हैं। वहीं बल प्रयोग व भाजपा कार्यकर्ताओं को लाठियां लगने की खबर मिलने पर स्थानीय विधायक व नगरीय निकाय व आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे । उन्होंने इस मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर धरना देना शुरू कर दिया है।
खुरई के सेल्फी प्वाइंट में तोड़फोड़ होने के बाद गुरुवार को कांग्रेस नेताओं ने तहसील कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया एवं मामले की जांच की मांग की। इसी दौरान अचानक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता झंडे और बैनर लेकर पहुंच गए। उन्होंने कांग्रेस के प्रदर्शन का विरोध करना शुरू कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण हो गई। तभी अचानक मंत्री भूपेंद्र सिंह भी पहुंच गए।
भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भूल गए। जिसके हाथ में जो लगा विरोधी में दे मारा। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसा दीं।