News24you

News you are looking for

Katni Breaking कटनी के माधवनगर में रुपए लेनदेन के विवाद पर गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस निकली चाकूबाजी की घटना

news24you_Logo

shot in katni कटनी के उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर में रुपए के लेनदेन के विवाद पर गोली चलने की खबर से सनसनी फैल गई। बताया गया कि दो युवकों ने पैसे के लेनदेन के विवाद पर फायरिंग की जिससे एक युवक को गोली लगी, बाद में पता लगा कि यह चाकूबाजी की घटना थी।

मिली जानकारी के मुताबिक उधार के रुपयों के लेनदेन को लेकर क्षेत्र के तांगा स्टैंड में यह वारदात घटित हुई। घटना में दीपू मोटवानी उर्फ दीपू चाकू लगने से गंभीर है। बताया गया कि पैसे के लेनदेन को लेकर दीपू के पास दो युवक सोनू तोमर तथा विनय पहुंचे और विवाद करने लगे, इसी बीच विनय ने चाकू निकाल ली तथा वार कर दिया। पर घायल ने बताया कि उसे गोली मारी गई। बाद में स्थिति साफ हुई।  आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।