Wednesday, November 18, 2026
Latest:
HOMEKATNI

KATNI भाजपा परिवार में शोक: माधवनगर के जनसेवक नेता घनश्याम चावला का निधन

  • भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने कहा जागरूक, कर्मठ, लगनशील, मिलनसार, जुझारू नेता घनश्याम चावला का निधन अपूर्णीय क्षति:
  • भाजपा ध्वज अर्पण कर दी जाएगी मिट्ठू भैया को अंतिम विदाई

कटनी। भारतीय जनता पार्टी के लिए आज की सुबह एक दुःखद खबर लेकर आई, सहसा विश्वास ही नहीं हो रहा कि कल तक हर व्यक्ति के सुख दुःख में खड़े रहने वाले मिट्ठु भैया के नाम से माधवनगर ही नहीं पूरी कटनी में विख्यात वरिष्ठ नेता श्री घनश्याम चावला अब हमारे बीच नहीं रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल ने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से श्री चावला के आसमयिक निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति निरूपित करते हुए दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

श्री पायल ने बताया कि आज शाम 4 बजे श्री चावला के निज निवास से उनकी अंतिम यात्रा माधवनगर मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी। सम्भागीय अति आवश्यक बैठक में जबलपुर प्रवास के कारण दिवंगत को जिलाध्यक्ष की ओर से जिला पदाधिकारी मृदुल द्विवेदी, दीपक टण्डन, सूर्यकांत गौतम, अम्बरीष वर्मा इत्यादि पार्थिव देह को भाजपा ध्वज अर्पित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने घनश्याम भैया के इस विक्षोभ के कठिन समय मे उनके परिवार को इस दुख को सहने की ईश्वर से प्रार्थना करते हुए। श्रधांजलि अर्पित की है।