News24you

News you are looking for

Katni निगमाध्यक्ष मनीष पाठक रात एक बजे उतरे सड़क पर, खड़े होकर करवाई देवी मढ़िया मार्गों की साफ सफाई

katni news

Katni नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक आज रात्रि करीब 1 बजे जालपा मढ़िया जाने वाले मार्ग पहुंचे तो नगर निगम अधिकारियों में हड़कंप मचना स्वाभाविक था। शहर की सबसे प्रमुख जालपा मढ़िया में श्रद्धालुओं को परेशानी न हो लिहाजा निगमाध्यक्ष ने यह निरीक्षण कर हालात जाने उचित दिशा निर्देश दिए।

katni news

मां जालपा देवी मंदिर के पहुँच मार्ग से घंटाघर तक में सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे नगरनिगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने संबंधित कर्मचारियों को यहां आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

katni news
नवरात्र पर शहर की प्रमुख देवी मढ़िया जालपा देवी में देर रात से ही भक्तों का तांता लग जाता हैं। इस मंदिर जाने वाले मार्ग की हालत ठीक नहीं है लिहाजा मार्ग की सफाई व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए नगरनिगम अध्यक्ष मनीष पाठक रात्रि करीब एक बजे यहां पहुंचे।

katni news

श्री पाठक ने माँ जालपा देवी के मंदिर के पहुँच मार्ग पर पड़ने वाले नाले की सफाई कराई व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी कराया साथ ही प्रकाश व्यवस्था के लिए रोड की बंद पड़ी स्टीट लाइटों को भी चालू करवाने के निर्देश दिये।

katni news

लोगों ने बताया कि माँ जालपा देवी के मंदिर के पहुँच मार्ग पर पड़ने वाले नाले के आसपास पानी की कोई निकासी न होने से गंदा पानी रोड में भरा रहता था पर नगरनिगम के आला व संबंधित अधिकारी इस बात से अब तक बेखबर हैं। इसे श्री पाठक ने गम्भीरता से लेते हुए तत्काल समस्या हल करने के निर्देष दिए।