HOMEजरा हट केराष्ट्रीय

CM Ki Shadi मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को दूसरी बार बनेंगे दूल्हा, डॉ. गुरप्रीत से करेंगे शादी

CM Ki Shadi मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को दूसरी बार बनेंगे दूल्हा, डॉ. गुरप्रीत से करेंगे दूसरी शादी

CM Ki Shadi  Bhagwant Mann wedding । यूं तो नेताओं के विवाह की खबर मिलना कोई नई बात नहीं है लेकिन जब प्रदेश के मुखिया अर्थात मुख्यमंत्री की ही शादी हो तो यह खबर कुछ अलग हो जाती है। 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को दूसरी शादी करने जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक भगवंत मान अपनी दूसरी शादी चंडीगढ़ में डॉक्टर गुरप्रीत कौर से करेंगे। यह शादी समारोह मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर ही एक संक्षिप्त कार्यक्रम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे।

6 साल पहले हुआ था तलाक

भगवंत मान की पहली पत्नी इंद्रजीत कौर से उनका तलाक 6 साल पहले ही हो चुका है। इंद्रजीत कौर और बच्चे अमेरिका में रहते हैं। साल 2016 में दोनों के तलाक के बाद इंद्रजीत बच्चों के साथ अमेरिका चले गए। मार्च में विधानसभा चुनाव के बाद जब आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार बनी थी तो भगवंत मान के दोनों बच्चे शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए आए थे।

मां की इच्छा थी कि फिर घर बस जाए

भगवंत मान की मां हरपाल की इच्छा थी कि बेटे का घर एक बार फिर बस जाए। CM भगवंत मान के लिए मां-बहन ने खुद डॉक्टर गुरप्रीत कौर को चुना है। डॉक्टर गुरप्रीत कौर भगवंत मान के परिवार के काफी करीबी है। भगवंत मान और डॉक्टर गुरप्रीत कौर भी एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। भगवंत मान की शादी की तैयारियों की जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघव चड्ढा पर है। राघव चड्ढा इस शादी की पूरी तैयारी कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button