HOMEKATNIMADHYAPRADESH

Katni: आरटीओ दफ्तर जाने में अब टोल नाका की विसंगति पर विराम

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रामरतन पायल के अथक प्रयासों से चौपहिया वाहनों मालिको को मिली राहत

कटनी। कटनी -रीठी मार्ग पर आरटीओ दफ्तर के समीप टोल नाके पर अवैध वसूली की मनमानी में चौपहिया वाहन मालिको को राहत की सांस मिली है आरटीओ कार्यालय आने जाने में हजारों रूपये टोल टैक्स वसूला जाता था।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष रामरतन पायल के अथक प्रयासों से टोल नाके में वाहन मालिक से लूटखसोट पर विराम लगेगा।

आरटीओ कार्यालय तक जाने वाले कार ट्रक हाईवा डम्फर डग्गी व टेलर व अन्य भारी वाहनो को टोल नाके की विसंगति से होकर गुजरना पड़ता था। बेवजह शुल्क देना पड़ता था।। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने इस विसंगति को दूर करने के लिए आरटीओ के उद्घाटन अवसर पर ही

पूर्व प्रभारी मंत्री जयंत मलैया को अवगत कराया था उन्होंने इस विषय को गंभीरता से लिया था। इसके बाद टोल नाके की वसूली से लोगो को परेशानी हुई और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री पायल ने इस समस्या के समाधान हेतु प्रभारी मंत्री जगदीश देवडा को अवगत कराया उन्होंने तत्कालीन कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को निर्देशित किया तथा तत्कालीन एसडीएम बलवीर रमन को मौके का निरीक्षण करने निर्देश दिये।

वस्तु स्थिति से वाकिफ होने के बाद अलग से सडक निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गयी और आज क्रियान्वित हो गयी जिससे अब आरटीओ जाने वाले भारी वाहन फोर व्हीलर को अब टोल नाके में मनमानी वसूली से छुटकारा मिलेगा तथा सुविधा से लोगों को राहत मिलेगी। टोल नाका से नीचे सड़क का निर्माण होने से कार व भारी वासनों को मनमाना टोलनाका नहीं लगेगा। जो गाडी आरटीओ पासिंग के लिये साईड के रोड से जायेगी उसी रोड से वापस आयेगी उसे टोल नहीं लगेगा। रामरतन पायल के जिलाध्यक्ष के कार्यकाल की जनहितैषी यह उपलब्धि नगर के लिये यादगार साबित हुई है। नगर की जनता वाहन मालिकों ने आभार व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Back to top button