News24you

News you are looking for

Kamal nath पार्टी अध्यक्ष बनने में रुचि नहीं, मध्य प्रदेश में ही रहूंगा, बोले कमलनाथ

kamal_nath_in_hospital

Kamal nath  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर कमल नाथ चर्चा में आने पर उन्होंने कहा कि मेरी इसमें रुचि नहीं है। मैं मध्य प्रदेश में ही रहूंगा। वे इसके पहले भी कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि वे मध्य प्रदेश में रहेंगे। उधर, उन्होंने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सभी विधायक, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष और शहर अध्यक्षों की बैठक बुलाई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, डा.गोविंद सिंह, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी अरुण यादव, अजय सिंह सहित वरिष्ठ नेता हिस्सा ले रहे हैं।

जिला प्रभारियों की भूमिका रहेगी महत्वपूर्ण

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जिला प्रभारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। प्रदेश कांग्रेस इन्हें ताकतवर बनाने का काम कर रही है। जिला और शहर अध्यक्षों के साथ-साथ प्रत्याशी चयन में इनकी भूमिका रहेगी। जिले में जातिगत समीकरण को ध्यान में रखकर कार्यक्रम बनाने, सहयोगी संगठनों के बीच समन्वय बनाकर संगठन की गतिविधियों को बढ़ावा देने का काम भी प्रभारी देखेंगे।बैठक में प्रभारियों की भूमिका, इनके दायित्व और पार्टी की अपेक्षा के बारे में चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को तैयार करने के लिए मतदान केंद्र स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने की कार्ययोजना बनाई जाएगी।