Tuesday, November 24, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Jharkhand Bus Accident: LPG सिलेंडर से भरे ट्रक से बस की सीधी टक्कर, 8 शव निकाले, कई अब भी फंसे

Jharkhand Bus Accident: झारखंड से भीषण सड़क हादसे की खबर है। यहां बस और ट्रक की सीधी भिड़ंत में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। अब तक 8 शव निकाले जा चुके हैं जबकि कई अन्य लोग फंसे हैं। घटना पाकुड़ में अमड़ापाड़ा के पडेरकोला (Pakur Road Accident) का है। आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत तथा बचाव कार्य जारी है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया गया है। अब तक की जांच के मुताबिक, बस और ट्रक, दोनों तेज गति से चल रहे थे। इस कारण टक्कर हुई। एक दर्जन से अधिक यात्री घायल बताए गए हैं। पढ़िए घटनाक्रम की अब तक की जानकारी

    • बुधवार सुबह कृष्णा रजत बस और एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 लोगों की मौत हुई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं है। मृतक संख्या बढ़ सकती है।