Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

JEE Main 2023 Toppers List जेईई मेन में 20 छात्रों को मिले 100 फीसदी अंक, यहां देखें टॉपर लिस्ट

JEE Main 2023 Toppers List । जेईई मेन 2023 के सेशन-1 का रिजल्ट jeemain.nta.nic.in व ntaresults.nic.in पर घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणामों के मुताबिक 20 छात्रों ने 100 फीसदी अंक हासिल कर परीक्षा में टॉप किया है। इस परीक्षा परिणामों में किसी भी छात्रा को 100 फीसदी अंक प्राप्त नहीं हुए हैं। लड़कियों में 99.997259 परसेंटाइल एनटीए स्कोर के साथ मीसाला प्रणाथी श्रीजा ने टॉप किया है।

टॉपर में 14 जनरल कैटेगिरी के

20 टॉपरों में से 14 जनरल कैटेगरी के, 4 ओबीसी और 1-1 जनरल ईडब्ल्यूएस व एससी कैटेगरी से हैं। NTA के मुताबिक मेरिट लिस्ट जेईई मेन के दोनों सेशन के बेस्ट एनटीए स्कोर को देखकर जारी की जाएगी।

यहां देखें जेईई मेन टॉपर लिस्ट

कौशल विजयवर्गीय
कृष गुप्ता
मयंक सन
एन.के. विश्वजीत
निपुन गोयल
ऋषि कालरा
सोहम दास
सुथार हर्षुल संजयभाई
वविलाला चिड़विलास रेड्डी
अभिनीत मैजेटी
अमोघ जालान
अपूर्वा समोता
अशिक स्टेनी
अभिनव चौधरी
देशांक प्रताप सिंह
ध्रुव संजय जैन
ज्ञानेश हेमेंद्र शिंदे
दुग्गीनेनी वेंकट युगेश
गुलशन कुमार
गुथिकोंडा अभिराम

राजस्थान के हैं कृष गुप्ता

राजस्थान के सीकर जिले के रहने वाले कृष गुप्ता के मुताबिक ओलंपियाड व एनटीएसई और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने से जेईई मेन परीक्षा को क्रैक करने में मदद मिली। कृष के मुताबिक उन्हें एग्जाम में केमिस्ट्री सेक्शन के थोड़ी दिक्कत हुई थी। उनका पूरा फोकस 15 फरवरी से शुरू होने वाली सीबीएसई 12वीं परीक्षा पर है, जेईई मेन सेशन टू में हिस्सा लेने के बारे में नहीं सोचा है।
गौरतलब है कि इस बार कुल 8.6 लाख उम्मीदवारों ने पेपर 1 और 0.46 लाख उम्मीदवारों ने पेपर 2 की परीक्षा दी थी। इंजीनियरिंग पेपर के लिए कुल उपस्थिति 95.79 प्रतिशत है, जो एनटीए द्वारा प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के बाद से सबसे ज्यादा है। जेईई मेन जनवरी सत्र का रिजल्ट जारी होने के बाद दूसरे सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू होने वाली है। जेईई मेन का दूसरा सत्र अप्रैल में छह, आठ, 10, 11 और 12 तिथि को आयोजित होगा

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp