Lokayukta Trap Katni मध्यप्रदेश के कटनी से बड़ी खबर है। कटनी जिला अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञ पीडी सोनी PD Soni को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।

कार्रवाई करती लोकायुक्त टीम
जानकारी के मुताबिक हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ पीडी सोनी को लोकायुक्त जबलपुर ने रिश्वत लेते शांतिनगर स्थित MPEB के रेस्ट हाउस में गिरफ्तार किया। फिलहाल कार्रवाई चल रही है।
लोकायुक्त के अनुसार फरियादी शंकर लाल कुशवाहा रीठी निवासी अपना विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आये थे जिसके एवज में डॉ पी डी सोनी ने 40 हजार की रिश्वत मांगी आज पहली किश्त 15 हजार लेते रंगे हाथ पकड़े गए।
news updating…













