Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHराष्ट्रीय

MP Cabinet Baithak: मध्य प्रदेश में विवाहित पुत्रियों को भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति

MP Cabinet Baithak: मध्य प्रदेश में विवाहित पुत्रियों को भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया निर्णय। वर्तमान अनुकंपा नियुक्ति नियम में विवाहित पुत्रियों को अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने का प्रविधान नहीं था। बैठक में आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय के अपर संचालक आरएस राठौर की पुत्री श्रद्धा मालवी के प्रकरण में चर्चा के दौरान यह निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश में अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराई गई भूमि पर शहरी क्षेत्रों में मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाई जाएगी। विकासक को भूमि आवंटित होगी। इसमें वह बिल्डिंग बनाएगा और आवासहीनों को आवास आवंटित किए जाएंगे। लागत निकालने के लिए उसे कुछ होनी व्यवसायिक उपयोग करने के लिए रखी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र या ऐसे स्थान जहां मल्टी स्टोरी बिल्डिंग नहीं बनाई जा सकती है, वहां भूखंड आवंटन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 23 हजार एकड़ भूमि अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराई जा चुकी है।

 

सहरिया, बैगा और भारिया जनजाति के लोगों को सरकार दो दुधारू पशु देगी। इसके लिए उन्हें केवल 10% राशि देनी होगी। 90% राशि अनुदान के रूप में सरकार उपलब्ध कराएगी। पहले चरण में 1500 को हितग्राही चिन्हित किए जाएंगे।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp