HOMEMADHYAPRADESH

Janpad Result 170 जनपदों में से 121 में भाजपा समर्थक अध्यक्ष बने, 43 में कांग्रेस, VD शर्मा ने कही ये बात

Janpad Result 170 जनपदों में से 121 में भाजपा समर्थक अध्यक्ष बने, 43 में कांग्रेस, VD शर्मा ने कही ये बात

Janpad Result आज 170 जनपदों के चुनाव में 71 फीसदी बीजेपी के समर्थक अध्यक्ष बने हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दावा किया कि 170 जनपदों में से 121 में भाजपा समर्थक अध्यक्ष बने हैं। 43 जनपद पंचायतों में कांग्रेस के समर्थक, दो जनपदों में गौंडवाना समर्थक और 4 जनपद पंचायतों में निर्दलीय उम्मीदवार जनपद पंचायत अध्यक्ष बने हैं।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- जनमत बीजेपी के साथ

जनपद पंचायतों के परिणाम आने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा जैसा हमने चुनाव के पहले कहा था वैसे ही परिणाम ग्रामीण निकाय के चुनाव में आए हैं।

इन 13 जिलों में कांग्रेस साफ

प्रदेश के 13 जिलों में आज हुए चुनाव में 13 जिलों में कांग्रेस एक भी अध्यक्ष नहीं बना पाई। राजधानी भोपाल, रायसेन, इंदौर, बड़वानी, ग्वालियर, अशोकनगर, सतना, झाबुआ, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, दमोह, अलीराजपुर, कटनी में बीजेपी समर्थक अध्यक्ष बने हैं।

मध्यप्रदेश में पहले चरण में हुए पंचायत चुनावों के बाद आज जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों का चुनाव हो रहा है। प्रदेश की 170 जनपद पंचायतों के अध्यक्षों को चुना जाना है। भोपाल की फंदा, इंदौर की महू और इंदौर, ग्वालियर के मुरार, भितरवार, जबलपुर के सिहोरा, बरगी, मझौली, पाटन जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने जा चुके हैं या फिर चुने जा रहे हैं। अब तक मिले रुझानों में BJP को बहुमत मिला है। प्रदेश की 21 जनपद पंचायतों के अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। अब तक आए 143 जनपद अध्यक्षों के परिणामों में 115 भाजपा समर्थित जनपद अध्यक्ष चुने गए हैं। दिग्विजय सिंह के गृहनगर राघौगढ़ जनपद पंचायत में कांग्रेस समर्थक प्रज्ञा चंद्रमोहन मीणा अध्यक्ष बनी हैं।

उधर, बड़वानी जिले के सेंधवा में जनपद अध्यक्ष चुनाव के दौरान हंगामा हो गया। कांग्रेस और BJP समर्थकों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। दरअसल, जनपद सदस्य को काउंटिंग स्थल पर ले जाना था, लेकिन उनके समर्थक भी अंदर जाने की जिद करने लगे। इससे विवाद की स्थिति बन गई।

दतिया में हार्ट अटैक से जनपद सदस्य की मौत

दतिया जनपद पंचायत के वार्ड नंबर 3 नयाखेड़ा से नवनिर्वाचित सदस्य गिरवर लोधी(53 साल) की डबरा में हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, गिरवर बीते दिन भोपाल से लौट कर डबरा पहुंचे थे। दतिया जिले के नयाखेड़ा गांव निवासी 53 वर्षीय गिरवर लोधी पिता रघुवर लोधी ने जनपद के वार्ड नंबर 3 से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मनोज कुमार को 833 वोटों से हराया था। गिरवर भाजपा के समर्थक थे।

इन जनपद पंचायतों में निर्विरोध बने अध्यक्ष

जनपद पंचायत जिला नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष
सोहावल सतना राजेश कुमार रावत
उंचेहरा सतना अंजू भार्गवेन्द्र सिंह
गैरतगंज रायसेन विजय पटेल
विदिशा विदिशा वीर सिंह रघुवंशी
जबेरा दमोह विनोद राय
ढ़ीमरखेड़ा कटनी सुनीता-संतोष दुबे
बड़वारा कटनी सुधा-घनश्याम जायसवाल
करेली नरसिंहपुर प्रतिज्ञा परिहार
सागर सागर सविता-पृथ्वी सिंह
रहली सागर रश्मि-सुरेश कश्यप
मानपुर उमरिया ममता सिंह
राजनगर छतरपुर प्रेमबाई कुशवाह
सीतामऊ मंदसौर रुकमणी बाई मांगीलाल
उदयपुरा रायसेन गंगोत्री मेहरा
नसरुल्लागंज सीहोर अंजू अवध पटेल
नटेरन विदिशा संगीता
बरघाट सिवनी आभा जितेन्द्र
घंसौर सिवनी सविता उईके
सैलाना रतलाम कैलाशी बाई
ईसागढ़ अशोकनगर चंदा-रंजीत सिंह यादव
अशोकनगर अशोकनगर नारानी बाई परिहार
भोपाल फंदा प्रमोद राजपूत

अपडेट्स…

  • मप्र के 52वें जिले निवाड़ी में भाजपा विधायक अनिल जैन की पत्नी निरंजना जैन निवाड़ी जनपद पंचायत की अध्यक्ष चुनी गईं। वोटिंग के दौरान निरंजना जैन को 19 वोट मिले। प्रतिद्वंद्वी दशरथ पटेल को 5 वोट मिले।
  • खंडवा जनपद में कांग्रेस समर्थित मीनाबाई रामपालसिंह सोलंकी जनपद अध्यक्ष बनीं। अल्पमत के बाद भी भाजपा प्रत्याशी रूपाली पटेल को हराया। 23 वोट में से 13 मीनाबाई और 10 रूपाली को मिले।
  • सागर की बंडा जनपद में लोकेंद्र सिंह लोधी अध्यक्ष बने। उन्हें 14 वोट मिले।
  • जबलपुर की सिहोरा जनपद में रश्मि मनेंद्र अग्निहोत्री अध्यक्ष बनीं। रश्मि और छोटू मास्टर को 11-11 वोट मिले। इस पर पर्ची निकालकर जनपद अध्यक्ष चुना गया। बरगी में कांग्रेस समर्थित चन्द्रकिरण गिरी गोस्वामी जीती। 22 में से 13 सदस्यों का समर्थन मिला।
  • नर्मदापुरम की सिवनी मालवा से मृगेंद्र मंडलोई जनपद अध्यक्ष चुने गए।
  • पन्ना में गीता गोपाल कोरी जनपद अध्यक्ष और धर्मेन्द्र पाण्डेय उपाध्यक्ष बने।
  • उज्जैन में कलेक्टर आशीष सिंह और विधायक महेश परमार के बीच बहस हो गई।
Show More

Related Articles

Back to top button