HOMEKATNIMADHYAPRADESH

Katni बचे हुए जनपद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष भी भाजपा के होंगे: संजय सत्येन्द्र पाठक

बचे हुए जनपद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष भी भाजपा के होंगे: संजय सत्येन्द्र पाठक

Katni Result भाजपा ने विजयराघवगढ़, बड़वारा, ढीमरखेड़ा जनपद पंचायतें,अध्यक्ष–उपाध्यक्ष पर अपना कब्जा जमा लिया । उधर भाजपा विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने कहा कि कटनी जिले में जनपद पंचायत चुनाव में कांग्रेस का पत्ता साफ हो गया। श्री पाठक ने दावा किया कि बचे हुए जनपद एवं जिला पंचायत भी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष भी भाजपा के होंगे।

कटनी जिले के जनपद पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक के कुशल चुनाव संचालन से आज विजयराघवगढ़, बड़वारा, ढीमरखेड़ा जनपद अध्यक्ष का चुनाव नव निर्वाचित सभी जनपद पंचायत सदस्यों ने एकमत होकर दो जनपद पंचायत बड़वारा, ढीमरखेड़ा की जनपद पंचायतों में निर्विरोध अध्यक्ष एवं विजयराघवगढ़ जनपद में दोतिहाई वोट से अधिक वोट के समर्थन से श्रीमती सुधा सुनील कोल को अध्यक्ष बनाया विजयराघवगढ़ में उदयराज सिंह चौहान, ढीमरखेड़ा में श्रीमती दुर्गा संतोष पटेल, बड़वारा में रामसेवक दुबे उपाध्यक्ष बने। इन चुनावों में भाजपा समर्थकों की विजय के लिए विधायक संजय पाठक लगातार सभी जनपद सदस्यों सहित शीर्ष नेतृत्व से भी संपर्क में थे उनकी कुशल रणनीति ही थी तीनों जनपद पंचायतों में भाजपा का अध्यक्ष बना, इसी कारण सदस्यों ने तीनों ही जनपद पंचायतों में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए अध्यक्ष का चुनाव करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को समर्थन दिया है।

इस अवसर पर विजयराघवगढ़ विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने चर्चा करते हुए बताया कि आज हुए तीनों जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के समर्थक निर्वाचित हुए है इन सभी निर्वाचनों के माध्यम से जनपद के निर्वाचित सदस्यों ने भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास की नीतियों के साथ होते हुए सभी ने एकजुटता दिखाई है जिससे विजयराघवगढ़ जनपद अध्यक्ष दोतिहाई सदस्यों के वोट से अधिक वोटों के समर्थन से जनजाति वर्ग से आने वाली श्रीमती सुधा सुनील कोल अध्यक्ष बनी है एवं दो जनपद पंचायतों बड़वारा, ढीमरखेड़ा में भाजपा की समर्थित अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संतोष दुबे, बड़वारा में श्रीमती सुधा घनश्याम जायसवाल निर्विरोध जनपद अध्यक्ष निर्वाचित हुई है तीनों ही जनपद अध्यक्ष का निर्वाचन हमारे प्रदेश नेतृत्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में हुआ है

भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल , विधायक प्रणय पांडे ने ने संगठन की ओर से जनपद चुनाव में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिले में कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो गया है। कांग्रेस कन्ही नही है कल होने वाले जनपद के चुनाव एवं जिला पंचायत में भी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष उपाध्यक्ष निर्वाचित होंगे । तीनों ही जनपदों में भाजपा समर्थकों की विजय से समर्थकों सहित क्षेत्र में हर्ष व्याप्त हो गया है लोगों मिष्ठान खेला कर नचाते गाते हुए हर्षोल्लास के साथ बधाई देते रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button