Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEव्यापार

SARIYA CEMENT RATE TODAY घर बनाने की सोच रहे हैं तो है सही मौका, सीमेंट सरिया के दामों में कमी

SARIYA CEMENT RATE TODAY :अगर आप भी घर बनाने की सोच रहे हैं तो अभी घर बनाने का सबसे सही मौका है। दरअसल सरिया और सीमेंट की दामों में भारी गिरावट का दौर जारी है।

प‍िछले द‍िनों 80 से 85 हजार रुपये टन तक बिकने वाला सर‍िया (80 se 85 hajaar rupaye tan tak bikane vaala sar‍iya) अब औंधे मुंह ग‍िर गया है. मानसून के कारण ड‍िमांड में कमी आने पर सर‍िये के रेट में यह ग‍िरावट देखी जा रही है. जानकारों का मानना है क‍ि मकान बनाने का यह एकदम सही समय है.

सर‍िये भाव में प‍िछले कुछ महीने से उठा-पटक की स्‍थ‍ित‍ि बनी हुई है. इसके साथ ही सीमेंट के दाम भी इजाफा हुआ है. यही कारण है क‍ि मकान की लागत 30 प्रत‍िशत तक बढ़ गई है. ऐसे में कुछ लोगों ने मकान बनाने का न‍िर्णय कुछ द‍िन के ल‍िए टाल द‍िया है और वे सर‍िया-सीमेंट सस्‍ता होने का इंतजार कर रहे हैं. एक समय सर‍िये का भाव 85 हजार रुपये टन तक पहुंच गया था. हालांक‍ि उसके बाद इसमें ग‍िरावट आई है.

भाव कम होने से कॉस्‍ट‍िंग में कमी आई

प‍िछले डेढ़ महीने में सर‍िया का भाव (Saria Rate) चढ़ने के बाद यह एक बार फ‍िर से नीचे आया है. अगर आप भी घर बनवाने का प्‍लान कर रहे हैं तो यह एकदम सही समय है. इसके भाव में कमी आने से घर की कॉस्‍ट‍िंग (House Construction Cost) में कमी आई है. पिछले दो सप्ताह में ही अलग-अलग शहरों में सर‍िये का रेट 4,500 रुपये प्रति टन (450 रुपये क्‍व‍िंटल) तक की गिरावट आई है.

सर‍िये का रेट कम होने का कारण

मार्च-अप्रैल में सर‍िये और सीमेंट के रेट अपने र‍िकॉर्ड लेवल पर थे. इसके बाद सर‍िया और सीमेंट के भाव नीचे आए. जून में मानसून की आहट के साथ सर‍िया का रेट एक बार फ‍िर बढ़ा. पिछले डेढ़ महीने में हर हफ्ते सरिया करीब 1000 रुपये टन तक महंगा हुआ था. मानसून के दौरान न‍िर्माण संबंधी गत‍िव‍िध‍ियां सुस्‍त होने से सर‍िये और सीमेंट की ड‍िमांड कम हुई है. इसका सीधा असर रेट पर पड़ा है. मांग में नरमी से सर‍िये का भाव एक बार फ‍िर नीचे आ गया है.

जून में रिकॉर्ड सस्ता हुआ सरिया


मार्च में कुछ शहरों में सर‍िया 85 हजार रुपये टन तक पहुंच गया था. अब यह शहरों के ह‍िसाब से 47,300 रुपये से लेकर 5,8000 रुपये प्रति टन तक चल रहा है. जून के पहले हफ्ते में यह 44 हजार रुपये टन तक आ गया थाच. ब्रांडेड सरिये का रेट कम होकर जून की शुरुआत में 80 हजार रुपये टन तक आ गया था, यह मार्च एक लाख रुपये टन तक पहुंच गया था. अभी फिर से सरिये में ग‍िरावट देखी जा रही है.

अपने शहर में जानें सर‍िये का रेट

देश के प्रमुख शहरों में सरिये का रेट आयरनमार्ट https://ayronmart.com वेबसाइट से जान सकते हैं. इस वेबसाइट के माध्‍यम से कीमत की घट-बढ़ पर नजर रखी जाती है. रायगढ़ और राउरकेला में सरिये का रेट सबसे तेजी से कम हुआ है. दोनों शहरों में प‍िछले दो सप्‍ताहे अंदर सरिये के भाव में 4,500 रुपये प्रति टन की गिरावट आई है. फ‍िलहाल सबसे सस्‍ता सर‍िया दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) में है. यहां रेट घटकर 47,300 रुपये प्रति टन पर पहुंच गया है. वहीं यूपी के कानपुर में सर‍िये का भाव सबसे ज्‍यादा 5,8000 रुपये प्रति टन है.

शहर और वहां पर 27 जुलाई के रेट (Sariya Rate of 27th July)

दुर्गापुर (पश्‍च‍िम बंगाल)—–47,300 रुपये प्रत‍ि टन
कोलकाता (पश्‍च‍िम बंगाल)—–47,800 रुपये प्रत‍ि टन
रायगढ़ (छत्‍तीसगढ़)—–50,700 रुपये प्रत‍ि टन
राउरकेला (ओड‍िशा)—–51,700 रुपये प्रत‍ि टन
नागपुर (महाराष्‍ट्र)—–52,300 रुपये प्रत‍ि टन
जयपुर (राजस्‍थान)—–55,000 रुपये प्रत‍ि टन
मुजफ्फरनगर (यूपी)—–54,000 रुपये प्रत‍ि टन
गाज‍ियाबाद (यूपी)—–55,600 रुपये प्रत‍ि टन
द‍िल्‍ली—–55,500 रुपये प्रत‍ि टन
मुंबई (महाराष्‍ट्र)—–52,600 रुपये प्रत‍ि टन
कानपुर (उत्‍तर प्रदेश)—–58,000 रुपये प्रत‍ि टन

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp