Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHज्ञानराष्ट्रीय

Irctc Order Food On whatsap: ट्रेन में व्हाट्सएप से भी ऑनलाइन खाना मंगा सकेंगे यात्री! इस नंबर के जरिए कर सकते हैं ऑर्डर

Irctc Order Food On whatsap: ट्रेन में व्हाट्सएप से भी ऑनलाइन खाना मंगा सकेंगे यात्री! इस नंबर के जरिए कर सकते हैं ऑर्डर

भारतीय रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। बताया जा रहा है कि अब यात्री अब अपने पीएनआर नंबर का इस्तेमाल कर यात्रा के दौरान व्हाट्सएप के जरिए ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर सकते हैं।

रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अपनी ई-केटरिंग सेवाओं को अधिक ग्राहक-केंद्रित बनाने की दिशा में रेलवे ने कदम आगे बढ़ाया है।

इसके जरिए भारतीय रेलवे ने हाल ही में रेल यात्रियों के लिए ई-केटरिंग सेवाओं के माध्यम से भोजन ऑर्डर करने के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने का विकल्प दिया है। इसके लिए व्हाट्सएप नंबर +91-8750001323 शुरू किया गया है।

सेवाओं के अगले चरण में, व्हाट्सएप नंबर ग्राहक के लिए एक इंटरैक्टिव दो तरफा संचार मंच बनने में सक्षम होगा, जिसमें एआई पावर चैटबॉट यात्रियों के लिए ई-कैटरिंग सेवाओं के सभी प्रश्नों को लेगा और उनके लिए भोजन भी बुक करेगा। शुरुआत में, ग्राहकों की प्रतिक्रिया और सुझावों के आधार पर चुनिंदा ट्रेनों में ई-केटरिंग सेवाओं के लिए व्हाट्सएप संचार लागू किया गया है। इसे अंततः अन्य ट्रेनों तक बढ़ाया जाएगा।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp