News24you

News you are looking for

indian railway ZRUCC की बैठक में सदस्य शशांक श्रीवास्तव ने रखे कई प्रस्ताव, यहां देखें

indian railway ZRUCC की बैठक में सदस्य शशांक श्रीवास्तव ने रखे कई प्रस्ताव, यहां देखें

indian railway WCR  रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री ZRUCC समिति की बैठक आज जबलपुर जोन मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्य कटनी के पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव ने कटनी रेल से जुड़ी मांगों को रखा।

श्री श्रीवास्तव ने इस आशय का एक पत्र भी सौंपा जिसमे कहा गया कि कटनी रेल्वे का महात्वपूर्ण जंक्शन है इसमें यात्रियों की सुविधा हेतु कुछ सुविधाओं की दरकार है।

मुख्य रूप से कटनी मुड़वारा  (KMZ) स्टेशन में  द्विव्यांग यात्रियों के लिये कंही भी रैंप की सुविधा नही है। ना ही प्लेटफार्म में लिफ्ट है, इसकी तत्काल स्वीकृति प्रदान की जाए।

इसी तरह कटनी साउथ (KMS) का एक प्लेटफार्म अनुपयोग में है सारी ट्रेन एक ही प्लेटफार्म में आती जाती हैं। अतः प्लेटफार्म नं. 1 के लिये भूमी अधिग्रहण कर पंहुच मार्ग बनाया जाए ताकि स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा सके ।

 

कटनी मेन स्टेशन के प्लेटफार्म न. 5 एवं 6 पर लिप्ट और एस्कलेटर का निर्माण किया जाए ताकि द्विव्यांग और बुजुर्ग यात्रीयों की सुविधा प्रदान की जा सके ।

श्री श्रीवास्तव ने समिति के समक्ष उपरोक्त प्रस्तावों पर विचार करने का आग्रह करते हुए  रेल यात्रियों की सुविधा हेतु जो प्रस्ताव लंबित हैं उन पर शीघ्र निर्णय लिए जाने की अपेक्षा की।