Friday, October 23, 2026
Latest:
क्रिकेटखेल

India vs NZ Test Cricket: वेलिंग्टन टेस्ट में पांच विकेट लेकर इशांत ने जहीर को पछाड़ा, कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए

India vs NZ Test Cricket: वेलिंग्टन टेस्ट में पांच विकेट लेकर इशांत ने जहीर को पछाड़ा, कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए


वेलिंगटन। भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में पांच विकेट अपने नाम किए। उन्होंने रविवार को वेलिंग्टन टेस्ट के तीसरे दिन 11वीं बार टेस्ट में पांच विकेट लिए। इशांत ने न्यूजीलैंड के टॉम ब्लंडेल, टॉम लाथम, रोस टेलर, टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट को अपना शिकार बनाया।


बता दें कि न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट के तीसरे दिन पहली पारी में 348 रन बनाए और भारत की पहली पारी के 165 रन के आधार पर 183 रन की बढ़त हासिल की।
इशांत ने अपनी शानदार गेंदबाजी के साथ कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए और दिग्गज जहीर खान को भी पीछे छोड़ दिया। इशांत अब टेस्ट में सबसे अधिक पांच विकेट हॉल लेने वाले भारतीय के मामले में जहीर खान के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। जहीर ने जहां 92 टेस्ट मैच में 11 बार यह कारनामा किया था वहीं इशांत ने 97वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की। इस लिस्ट में कपिल देव (23) सबसे ऊपर हैं।

इशांत विदेशी जमीन पर सबसे ज्यादा पांच विकेट लेने के मामले में भारत के भगवत चंद्रशेखर और जहीर खान को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। शर्मा ने नौ बार यह कारनामा किया है। वहीं जहीर और चंद्रशेखर ने आठ-आठ बार यह कारनामा किया था। इस मामले में कपिल देव (12) और अनिल कुंबले (10) पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
इसके अलावा इशांत के अब 97 टेस्ट में 297 विकेट हो चुके हैं और वे सर्वाधिक टेस्ट विकेट के मामले में तीसरे भारतीय बन गए हैं। उनसे आगे जहीर खान (311) और कपिल देव (434) के साथ टॉप में बने हुए हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *