Saturday, October 24, 2026
Latest:
खेल

IND ने 168 रन से जीता चौथा वनडे

IND ने 168 रन से जीता चौथा वनडे
खेल डेस्क।भारत ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए मेजबान श्रीलंका को गुरुवार को चौथे वनडे में 168 रनों से हरा दिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 375 रन बनाए थे। इस विशाल स्कोर के सामने कमजोर श्रीलंकाई टीम ढह गई और सिर्फ 207 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।
श्रीलंका के लिए पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने सर्वाधिक 70 रन बनाए। उनके अलावा मिलिंदा श्रीवर्दन ने 39 रनों का योगदान दिया। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए। अक्षर पटेल और पदार्पण मैच खेल रहे शार्दुल ठाकुर को एक-एक सफलता मिली। दो बल्लेबाज रन आउट हुए।
इससे पहले, भारत ने कप्तान विराट कोहली की 131 रनों की पारी और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की 104 रनों की पारी के दम पर विशाल स्कोर खड़ा किया था। इन दोनों के अलावा मनीष पांडे ने 50 व महेंद्र सिंह धौनी ने 49 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका की तरफ से मैथ्यूज ने दो विकेट लिए। कप्तान लसिथ मलिंगा, विश्व फर्नाडो, अकिला धनंजय ने एक-एक विकेट लिया

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *