HOME

विकसित भारत के पथ पर अग्रसर देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री व कटनी खजुराहो लोकसभा से वीडी शर्मा को पुनः संसद भेजने विधायक, जिलाध्यक्ष का सघन जनसम्पर्क

कटनी। विकसित भारत की कल्पना को साकार करते प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने तथा कटनी खजुराहो लोकसभा का संसद में पुनः प्रतिनिधित्व करने लोकप्रिय सांसद विष्णुदत्त शर्मा को रिकार्ड मतों से जन जन के आशीर्वाद के लिए भाजपा का एक एक कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुटा है। विजय संकल्प के तहत भाजपा का कटनी मुड़वारा विधानसभा में जोरदार जनसम्पर्क जिलाध्यक्ष  दीपक सोनी टण्डन, तथा विधायक  संदीप जायसवाल के नेतृत्व में 12 अप्रैल से प्रारम्भ किया गया।

विकसित भारत के पथ पर अग्रसर देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री व कटनी खजुराहो लोकसभा से वीडी शर्मा को पुनः संसद भेजने विधायक, जिलाध्यक्ष का सघन जनसम्पर्क

इस जनसम्पर्क में विधायक श्री संदीप जायसवाल ने घर घर पहुंचकर जनता से भाजपा के लिए आशीर्वाद मांगा तथा शहर में भाजपा शासन में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने भाजपा के विकसित राष्ट्र की कल्पना को साकार करने के उद्देश्य से अवगत कराया।

विकसित भारत के पथ पर अग्रसर देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री व कटनी खजुराहो लोकसभा से वीडी शर्मा को पुनः संसद भेजने विधायक, जिलाध्यक्ष का सघन जनसम्पर्क

इस दौरान विधायक श्री जायसवाल ने लोगों से विकास के साथ धारा 370 समाप्त करने, अयोध्या में भव्य राम मंदिर, ट्रिपल तलाक, सीएए जैसे कानून बना कर मजबूत राष्ट्र बनाने भाजपा सरकार के अहम फैसलों से मतदाताओं को अवगत कराया तथा खजुराहो से पराजय के डर से कांग्रेस समाजवादी पार्टी के पलायन की जानकारी दी।

खजुराहो लोकसभा के प्रत्याशी एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जी के पक्ष में जनता के आशीर्वाद के लिए विधायक प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत यह जनसम्पर्क आज 13 अप्रैल को भी दिनभर जारी था।

विकसित भारत के पथ पर अग्रसर देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री व कटनी खजुराहो लोकसभा से वीडी शर्मा को पुनः संसद भेजने विधायक, जिलाध्यक्ष का सघन जनसम्पर्क

प्रातः 8 बजे स्थानीय विधायक संदीप जायसवाल द्वारा जिला एवं मंडल पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ जयप्रकाश वार्ड, जगमोहनदास वार्ड, महात्मा गांधी वार्ड एवं जालपा देवी वार्ड में घर-घर जनसंपर्क करते हुए कमल निशान की बटन दबाने का आग्रह किया एवं मतदाताओं को भाजपा की केंद्र सरकार के 10 साल के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टण्डन ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा को रिकॉर्ड मतों से विजयश्री दिलाने हेतु आव्हान किया।

 

जनसंपर्क के दौरान जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन, विधायक संदीप जायसवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, जिला उपाध्यक्ष रणवीर कर्ण, रवि खरे, मण्डल अध्यक्ष मनीष दुबे, अभिषेक ताम्रकार,नंदू बसरानी, सुरेश रोचलानी, शिब्बू साहू, रमेश सोनी, जयनारायण निषाद, आशीष गुप्ता बाबा, सोनू बहरे, यज्ञदत्त मिश्रा, श्याम निषाद, राधेश्याम शर्मा, शांतनु दत्ता, सुनील डोडानी, रजत जैन, शोभित जैन, देवांश श्रीवास्तव, मनोज बाझल, विकास नाकरा, ऋषभ तिवारी, राहुल मिश्रा, मनीष चौबे, हिमांशु शर्मा, राहुल यादव, संदीप बिस्वास, राजेश गुप्ता, गजेंद्र राय, प्रदीप उपाध्याय, रितिक कुंडे, सुमित निषाद, अनिल दासवानी, नारायण निषाद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Show More

Related Articles

Back to top button