Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHराष्ट्रीय

IMD Alert बढ़ेगी ठंड, शीतलहर के साथ घने कोहरे का पूर्वानुमान

IMD Alert देश में बीते दो दिनों से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ज्यादा होने की वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन नये साल की शुरुआत से ही शीतलहर और कोहरे का प्रकोप बढ़नेवाला है।

रविवार को नव वर्ष के दिन दिल्ली में आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। 2 जनवरी से 6 जनवरी तक शीतलहर चलेगी। दिल्ली में रविवार से उत्तर दिशा से आनेवाली सर्द हवाएं ठंड बढ़ाएंगी। यानी दिल्ली के लोगों को शीतलहर एवं कोहरा दोनों का प्रकोप झेलना पड़ेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के इलाकों में सुबह घने कोहरे के बाद दिन में आंशिक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार से पांच दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में घना कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं, 1 से 4 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति रहेगी। वहीं, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में अगले दो दिन घना कोहरा छाया रह सकता है। राजस्थान और यूपी में तापमान गिरने की आशंका है और कड़ाके की ठंड और शीतलहरी का असर रहेगा।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों पर हो रही इस बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के साथ ही नए साल में दो जनवरी से फिर से उत्तरी हवाएं चलेगी। इससे मौसम बदलेगा और रात और दिन के तापमान में भी बदलाव आएंगे। पूरे उत्तर और पश्चिमी भारत के राज्यों में फिर से सर्द हवाएं चलेगी और सर्दी बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से एक सप्ताह तक सुबह घना कोहरा रहेगा।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp