News24you

News you are looking for

अवैध कालोनी काटकर नाला बंद अतिक्रमण कर अवैध निर्माण पर दल बल के साथ महापौर पहुँची माधव नगर एमईएस कालोनी किया मौके पर निरीक्षण कार्यवाही के निर्देश

अवैध कालोनी काटकर नाला बंद अतिक्रमण कर अवैध निर्माण पर दल बल के साथ महापौर पहुँची माधव नगर एमईएस कालोनी किया मौके पर निरीक्षण कार्यवाही के निर्देश

कटनी। नागरिकों की शिकायतों के निराकरण के लिए तत्पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी को विगत दिवस उपनगरीय क्षेत्र माधव नगर स्थित एमईएस कालोनी के पीछे कुम्हार मोहल्ला से गुजरने वाले बस्ती में मुख्य दो नालों को पाटकर अवैध कालोनी का निर्माण करने तथा नाला डायवर्ट करने के दौरान बस्ती में पानी भराव होने की प्राप्त शिकायत वे जांच के लिए पहुँची थी। जिसके बाद आज मंगलवार शाम 5:30 मिनट पर महापौर नगर निगम आयुक्त सहित निगम अमले को लेकर यहां पहुँची और पैदल यहां घूम कर निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति जानी।

जहां मौके पर नाले को पाटने और डायवर्ट करना पाया गया। इस दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य डॉ रमेश सोनी, सुभाष साहू सहित क्षेत्रीय वार्ड पार्षद सर्व श्री श्याम पंजवानी, ईश्वर बहरानी, पूर्व पार्षद राजू माखीजा एवं स्थानीय बस्ती के रहवासियों की उपस्थिति रही।

स्थल पर अवैध कालोनी काटकर दो पुराने नाले को पाटकर किसी व्यक्ति द्वारा सेवन इलेवन और समदडिया कालोनी की ओर से आकर कुम्हार बस्ती से गुजरने वाले नाले को पाटकर नाला डायवर्ट करने के कारण बरसात के दौरान पूरी बस्ती में पानी भराव की समस्या उत्पन्न होने की जानकारी दी। जिस पर महापौर ने निगम के अधिकारियों के साथ नाले की पूर्व के स्थल और पाटने के उपरांत कराए गए नवीन निर्माण कार्य सहित कराए जा रहे अन्य निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। पुराने नाले को खोलने और अवैध कालोनी बनाने पर एफआईआर दर्ज कराने नगर निगम कमिश्नर नीलेश को निर्देशित किया।