Monday, November 9, 2026
Latest:
खेल

ICC ने ठोका कोहली परभारी जुर्माना

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन मैदानी अंपायरों पर गुस्सा दिखाना महंगा पड़ गया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन का दोषी पाते हुए कोहली पर मैच का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। 

आउटफील्ड को लेकर कर रहे थे अंपायर से शिकायत
आईसीसी ने एक बयान में कहा कि जुर्माने के साथ-साथ कोहली को एक डिमेरिट अंक भी मिला है ।’’ यह घटना दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी के 25वें ओवर की है जब कोहली बारिश के कारण खेल में विलंब के बाद आउटफील्ड की नमी के कारण गेंद पर असर होने की शिकायत बार बार अंपायर माइकल गॉ से कर रहे थे ।

ICC ने ठोका कोहली परभारी जुर्माना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *