HOME

विधानसभा परिणाम आश्चर्यजनक नहीं बल्कि हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत संकल्प तथा विश्वास के प्रतिफल थे: VD शर्मा

जिला भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का किया गया जोरदार स्वागत

कटनी। भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश सहित तीन राज्यों में शानदार विजय को लेकर हमें किसी भी तरह की शंका नहीं थी। यह कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम तथा जनता का पीएम मोदी की गारंटी पर विश्वास, देश प्रदेश का विकास, सैकड़ों योजनाओं का लाभ लेने वाली जनता के आशीर्वाद का प्रतिफल था। यह बात आज भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

श्री शर्मा ने कहा कि विगत ढाई वर्ष से हम और हमारे कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जो कार्य कर रहे थे, यह हमारे संगठक की ताकत थी जिसने इन परिणामों को लाकर तमाम राजनीतिक पंडितों की नकारात्मक कयासों पर विराम लगा दिया। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व, ग्रहमंत्री अमित शाह की रणनीति एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की कुशल संगठनात्मक क्षमता हमारी इस जीत के स्तंभ हैं।

प्रदेश अध्यक्ष तथा सांसद श्री शर्मा ने कहा कि जनता भाजपा पर विश्वास क्यों न करे जब सिर्फ कटनी में एक लाख लोगों को घर मिले हों, मुफ्त चिकित्सा मिली हो, मुफ्त अनाज, लाडली बहनों का सशक्तिकरण और इस तरह न जाने कितनी योजनाओं से गरीब तथा सामान्य वर्ग लाभान्वित हुआ हो। श्री शर्मा ने कहा कि हम विजयी हैं लिहाजा विनम्र हैं।

 

हमारी जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई हैं। अतः हमको जनता का ख्याल रखना होगा। अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ दिलाना होगा। लोकसभा चुनाव में भी हम इसी तरह जनता से आर्शीवाद प्राप्त करेंगे। उन्होने कहा कि हमारा लक्ष्य 51 फीसदी वोट पाना था, और हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत से मध्यप्रदेश में हमने 49 फीसदी वोट हासिल किया। चुनाव में यह इतिहास बूथ स्तर के कार्यकताओं की मेहनत तथा राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन से संभव हुआ। श्री शर्मा ने बताया कि इस बार मध्यप्रदेश में हमनें चालीस हजार बूथ जीते, और जो नहीं जीत सके उनको जीतना अब हमारा लक्ष्य है, अल्पसंख्यक समाज ने भी हमें वोट दिया। जिन्हें विपक्षी लोग गुमराह करते थे, सबके लिए समान योजनाओं की ताकत का परिणाम है कि भाजपा की पुनः प्रदेश में सरकार बनी। श्री शर्मा ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं का सम्मान प्राथमिकता होगी। तमाम योजनाओं से जनता को जो लाभ मिल रहा है उसका श्रेय भाजपा के जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं को मिलना चाहिए। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अब हर बूथ कांग्रेस मुक्त करने के लिए जुट जाएं अधिक से अधिक संख्या में लोगों अन्य दलों के कार्यकर्ता पदाधिकारियों को जोड़े। श्री शर्मा ने विश्वास दिलाया कि कार्यकर्ता के मान और सम्मान की रक्षा सत्ता और संगठन दोनों को करनी होगी

 

इससे पूर्व जिला कार्यालय पहुंचने पर भाजपा के पदाधिकारी गणों, कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर। जिलाध्यक्ष दीपक सोनी ने स्वागत भाषण देते हुए लोकसभा में भी चारों सीट पर भाजपा की जीत का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष श्री शर्मा के समक्ष पूर्व में मुड़वारा मंडल पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रहे सक्रिय कार्यकर्ता संतोष पटेल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, प्रदेशाध्यक्ष ने श्री संतोष पटेल अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक सोनी, विधायक प्रणय पांडेय, धीरेंद्र सिंह, केडीए अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, अलका जैन, शशांक श्रीवास्तव, ममता पटेल, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष चमनलाल आनंद, रामचंद्र तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय, राजेश चौधरी आदि उपस्थित थे।

 

Show More

Related Articles

Back to top button