Thursday, November 26, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHराष्ट्रीय

Gwalior : खेत में गड़ा धन खोदने गए 3 दोस्तों में 2 की मौत

ग्वालियर Gwalior Accident । गोहद थानाक्षेत्र के मदनपुरा गुहिसर के खेत मे गड़े धन को खोदने गए तीन दोस्तों में दो की मौत हो गई और एक अचेतावस्था में है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोहद के उमेश पुत्र अमरसिंह कुशवाहा निवासी बरथरारोड गोहद होतम पुत्र अमरसिंह कुशवाहा गंगादास का पूरा गोहद, लछमण पुत्र रामस्वरूप बाथम निवासी गोहद तीनों लोग मदनपुरा गड़ी के पास गड़ा धन खोजने गए, जिसमें उमेश कुशवाहा एव होतम कुशवाहा की मौत हो गई।

इसमें सोचने वाली बात यह है कि उमेश का शव चितौरा चमहेनी की पुलिया के बीच होतम का शव करवास मदनपुरा के पास घटनास्थल के नजदीक मिला है। इस घटना में कयास लगाए जा रहे हैं कि गड़ा धन मिलने पर आपस में विवाद हुआ है, जिसके फलस्वरूप यह घटना घटित हुई। मो थाना पुलिस फोर्स घटनास्थल पर सर्च कर रहा है। बताया जाता है इसमें और लोग भी शामिल है।io