Wednesday, October 28, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHराष्ट्रीय

Government Hospital Big Update: सरकारी अस्पतालों में कंडोम के साथ अब गर्भ निरोधक गोली और प्रेग्नेंसी टेस्‍ट किट भी मिलेगी

Government Hospital Big Update: सरकारी अस्पतालों में कंडोम के साथ अब गर्भ निरोधक गोली और प्रेग्नेंसी टेस्‍ट किट भी मिलेगी लखीमपुर खीरी जिले में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग सभी सरकारी अस्पतालों में फैमिली प्लानिंग बॉक्स लगवाने जा रहा है। इसमें कंडोम के साथ इमर्जेंसी गर्भ निरोधक गोली और प्रेग्नेंसी जांच किट भी उपलब्ध होंगी।

अभी तक सरकारी अस्पतालों में लगे बॉक्स में सिर्फ कंडोम मिलते थे। फैमिली प्लानिंग बॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी पीएचसी अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य केंद्रों पर कंडोम बॉक्स हटाकर फैमिली प्लानिंग बॉक्स लगाए जाएंगे। इसमें कंडोम, प्रेग्नेंसी टेस्ट किट के साथ इमरजेंसी गर्भनिरोधक गोली उपलब्ध रहेंगी। सीएमओ ने बताया कि गर्भ निरोधक गोली का सेवन 72 घंटे के अंदर करना होगा। इससे गर्भ नहीं ठहरेगा।

बॉक्स के दो खानों में रखे होंगे कंडोम

सीएमओ ने बताया कि यह सब सामग्री फैमिली प्लानिंग बॉक्स में निशुल्क मिलेगी, जबकि इमरजेंसी गर्भ निरोधक गोली की कीमत बाजार में 80 से 100 रुपये तक है। बॉक्स में चार खाने होंगे। दो में कंडोम और एक खाने में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट व दूसरे में इमरजेंसी गर्भ निरोधक गोलियां होगीं। इस संबंध में सभी सीएचसी और पीएचसी अधीक्षकों को बॉक्स बनवाकर लगवाने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।

 

कहां कितने बॉक्स लगाए जाएंगे

परिवार नियोजन कार्यक्रम के जिला प्रबंधक पदमाकर त्रिपाठी ने बताया कि जिला एवं महिला अस्पताल सहित सभी 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), चार नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), 58 पीएचसी, 386 स्वास्थ्य उप केंद्रों पर बॉक्स मौजूद रहेगें। जिला एवं महिला अस्पताल में पांच, सीएचसी पर तीन, पीएचसी पर दो एवं उपकेंद्रों पर एक-एक बॉक्स लगाया जाएगा।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp