Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEव्यापार

Gold and Silver Price निवेशकों की रुचि सोना और चांदी में एक बार फिर

Gold and Silver Price निवेशकों की रुचि सोना और चांदी में एक बार फिर देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में भी सटोरियों की सक्रियता बढ़ने और निवेशकों की पूछताछ अच्छी रहने से कामेक्स पर सोना और चांदी वायदा उछल गया। कामेक्स पर सोना पांच डालर उछलकर 1796 डालर प्रति औंस और चांदी चार सेंट उछलकर 23.25 डालर प्रति औंस बोली गई। इसी के चलते इंदौर मार्केट में आभूषणों में ग्राहकी का सपोर्ट कम मिलने के बावजूद दोनों धातुओं में मजबूती कायम है।

सोमवार को इंदौर में सोना कैडबरी 53500 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी आंशिक सुधरकर 64050 रुपये प्रति किलो बोली गई। दूसरी ओर, सरकार ने सावरेन गोल्ड बांड स्कीम 2022-23 की पांचवीं सीरीज सोमवार यानी 19 दिसंबर से खोल दी है। इसमें 23 दिसंबर तक निवेश का मौका है। इस बार सरकार ने सावरेन गोल्ड बांड के लिए 5,409 रुपये प्रति ग्राम का भाव तय किया है। आनलाइन अप्लाई करने और डिजिटल पेमेंट करने पर प्रति ग्राम 50 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। यानी, आपको एक ग्राम सोने के लिए 5,359 रुपये देने होंगे। कामेक्स पर सोना ऊपर में 1796 और नीचे में 1789 डालर प्रति औंस रहा। वहीं, चांदी ऊपर में 23.25 तथा नीचे में 23.02 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp