Wednesday, October 28, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Film Pathan देखने गए युवक की टाकीज में संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए आरोप

Film Pathan की चर्चा इन दिनों खूब है इसी बीच इंदौर से एक खबर आई है जिसके अनुसार अपने दोस्त के साथ रात 9 से 12 बजे के शो में पठान फिल्म देखने गए एक युवक की टाकिज परिसर में मौत हो गई।

एमआइजी थाना पुलिस के अनुसार शनिवार रात कुलदीप पुत्र दमेश (26) निवासी नया बसेरा आस्था टाकिज में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत का कारण अभी सामने नहीं आया है।

साथ फिल्म देखने गए दोस्त वसीम और टाकिज स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। स्वजन ने बताया कि वसीम का कहना है कि फिल्म के दौरान कुलदीप सिगरेट पीने का बोलकर नीचे गया, लेकिन 15-20 मिनिट तक वापस नहीं आया।

इसके बाद नीचे जाकर देखा तो वह गिरा हुआ पड़ा था। संभवित बालकनी से नीचे गिरने के कारण ही उसकी मौत हुई होगी।

स्वजन का आरोप है कि किसी ने कुलदीप को धक्का देकर नीचे गिराया होगा। जिससे उसकी मौत हुई। यह बात भी सामने आ रही है कि फिल्म देखने के पहले दोनों ने साथ में शराब भी पी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp