Wednesday, October 28, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHजरा हट के

Atma का खेल बाबूजी सपने में आये बोले- जिला अस्पताल से दादाजी की आत्मा लेकर आओ, आत्मा लेने पहुंचा परिवार

Atma मंदसौर में बीते दिनों एक परिवार अस्पताल आत्मा लेने पहुंचा ठीक उसी तरह आज भी एक परिवार पहुंचा तथा कतिथ तौर पर दादा जी की आत्मा लेकर चला गया.. आइये जानते हैं इस आत्मा के खेल को।

मंदसौर में रविवार को ग्राम आंकड़ो का एक परिवार अस्पताल पहुंचा और गेट के समीप पेड़ के नीचे तंत्र-मंत्र किया और चला गया। इस परिवार का कहना था कि हमारे परिवार के व्यक्ति की 30 साल पहले जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई थी बाऊजी ने उन्हें घर लाने की कहा है। जिन्हें आज हम लेने आए हैं।

रविवार को ग्राम टांकेड़ा से जिला अस्पताल में आत्मा लेने पहुंचे परिवारजनों ने अस्पताल के गेट के समीप तंत्र-मंत्र किया।

परिवार के नरेन्द्रसिंह ने बताया कि मेरे दादाजी नरभयसिंह सोलंकी की मृत्यु 30 साल पहले जिला अस्पताल हुई थी। कुछ वर्षों से हमारे परिवार में परेशानी बढ़ रही थी, इसी दौरान बाउजी आए थे।

उन्होंने बताया था की जिला अस्पताल से दादाजी की आत्मा लेकर आओ और उन्हें घर पर विराजित करो। इसी के बाद हम जिला अस्पताल में दादाजी को लेने आए है। अब गांव जाकर हम उन्हें चबूतरा बनाकर बिठाएंगे।

जिला अस्पताल से इस तरह आत्मा ले जाने का यह नौवां मामला है। जबकि एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा मामला है। कुछ दिन पहले चित्तोड़गढ़ का एक परिवार भी जिला अस्पताल में आठ साल पहले परिवार की एक महिला की मृत्यु हो जाने पर आत्मा लेने आया था।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp