Wednesday, October 28, 2026
Latest:
KATNI

अभाविप बड़वारा इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा अध्यक्ष बने लाल बहादुर सोनी सर नगर मंत्री प्रिंस निगम

तपन निषाद/कटनी-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जिला कटनी की बड़वारा इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस अवसर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, छात्रहितों के विषयों को प्रमुखता से उठाने तथा विद्यार्थियों के बीच संगठन की पहुंच को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
अभाविप जिला संयोजक संजय कुशवाहा ने बताया कि अभाविप सदैव विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सामाजिक एवं व्यक्तित्व विकास के लिए कार्य करती रही है। नवीन कार्यकारिणी के माध्यम से छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान, संगठन के विस्तार और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का कार्य अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद करता है
कटनी नगर सह मंत्री आदेश त्रिपाठी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, इकाई बड़वारा सत्र 2026–27 के लिए नवीन कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए नगर अध्यक्ष लाल बहादुर सोनी सर नगर मंत्री प्रिंस निगम,नगर सह मंत्री सौरभ गुप्ता,प्रदीप प्रजापति नगर SFS प्रमुख पंकज गोस्वामी,नगर SFS सह प्रमुख अर्पित सिंह,नगर SFD प्रमुख अभिषेक कोरी,नगर SFD सह प्रमुख पंकज यादव,नगर खेलो भारत प्रमुख मुस्कान चोहान, संजना दहाये,लक्ष्मी सिंह,राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख ऋषि सिंह ,नगर स्टडी सर्कल प्रमुख रजनीश विश्वकर्मा नगर कार्यकारिणी अखिल राय,विकास यादव,प्रशांत कोरी,अमित कुमार,आदित्य कुमार,सतीश केवट आदि नवीन कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp