Monday, October 26, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Father Killed Son शिक्षक पिता ने पुत्र को उतार दिया मौत के घाट, कारण जान हैरान रह जाएंगे आप

Father Killed Son MP के बुरहानपुर जिले में एक पिता ने पुत्र से परेशान होकर उसकी हत्या कर दी। 15 दिन पहले वन विभाग के रेस्ट हाउस के पीछे रूपारेल नदी में मिली 25 वर्षीय युवक रामकृष्ण भिलाला की लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है।

पुलिस का कहना है कि उसके पिता जो सरकारी शिक्षक हैं, ने ही अपने बेटे की हत्या की और फिर पत्नी एवं बेटी के साथ मिलकर लाश को नदी में फेंक दिया।

बुरहापुर जिले के धूलकोट में दो जनवरी को हुई 25 वर्षीय रामकृष्ण भिलाला की हत्या का खुलासा सोमवार को पुलिस ने कर दिया है। जिसमें उसके शिक्षक पिता भिमान सिंह भिलाला ही हत्या का आरोपित बनाया गया है। साक्ष्य छिपाने के लिए रामकृष्ण के हाथ, पैर बांधने और रूपरेल नदी में फेंकने में सहयोग करने पर पुलिस ने युवक की मां जमनाबाई और बहन कृष्णा बाई को भी आरोपित बनाया है। आरोपित भिमान सिंह धूलकोट के सरकारी कन्या शाला में पदस्थ था। पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा ने बताया कि तीनों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि रामकृष्ण की एक माह बाद शादी होने वाली थी। पास के गांव में उसका विवाह तय हुआ था।

कैसे पता चला

पुलिस ने बताया कि जिस रस्सी से रामकृष्ण के हाथ पैर बांधे गए थे। घर की तलाशी के दौरान वही रस्सी भिमान सिंह के बाथरूम से मिली। संदेह होने पर भिमान सिंह को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। कड़ी पूछताछ के दौरान भिमान सिंह ने खुद पूरी कहानी बता दी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp