Monday, October 26, 2026
Latest:
HOMEबॉलीवुडहॉट फोटो

Pandya Store की इस एक्ट्रेस को मिल रही रेप की धमकियां,

Pandya Store पॉपुलर टीवी शो ‘पंड्या स्टोर’ की एक्ट्रेस सिमरन बुद्धरूप (Simran Budharup) को पिछले कई दिनों से रेप की धमकियां मिल रही हैं. उन्हें सोशल मीडिया पर गंदे कमेंट्स और रेप की धमकी देने वाले अधिकतर लोग टीनएजर्स हैं. इस बात का खुलासा खुद सिमरन (Simran Budharup) ने किया है. उन्होंने बताया कि शो में उनके निगेटिव किरदार के लिए उन्हें इस तरह के मैसेज किए जा रहे हैं. अब उन्होंने इस पर लीगल एक्शन लेने का फैसला किया है.

पहले किया नजरअंदाज

सिमरन बुद्धरूप (Simran Budharup) को नहीं बल्कि शो की एक्ट्रेस शाइनी दोशी को सोशल मीडिया पर टारगेट किया जा रहा है. टेली चक्कर के साथ इंटरव्यू के दौरान सिमरन बुद्धरूप ने बताया, यह पहली बार नहीं हैं जब हमें टारगेट किया जा रहा है. मुझे याद है कि जब मेरा किरदार थोड़ा ग्रे शेड हुआ था तो मुझे नफरत भरे कमेंट्स किए जाते थे लेकिन उस वक्त मैंने सोचा कि ये लोग मेरे किरदार से नफरत कर रहे हैं मुझसे नहीं.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp